Thursday, October 22, 2026
HomeDelhiDelhi Bomb Threat : दिल्ली एनसीआर के कई स्कूलों को बम से...

Delhi Bomb Threat : दिल्ली एनसीआर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

 dipr

Delhi Bomb Threat :  दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी मिली है। जिसमें डीपीएस, एमिटी, मदर मैरी स्कूल समेत कई बड़े स्कूल शामिल हैं। बम की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के साथ ही बम निरोधक दस्ता और अग्निशमन विभाग का दस्ता भी मौके पर पहुंचा। स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया गया।

Baba Ramdev pharmacy : पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के 14 प्रोडक्ट्स का लाइसेंस रद्द

एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करा दिया गया

पुलिस के मुताबिक, द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें स्कूल में बम होने की बात लिखी है। एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करा दिया गया है। मौके पर दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं। तलाश जारी है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है।

मदर मैरी स्कूल में भी आया धमकी भरा ईमेल

वहीं, पुलिस ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल में आज सुबह बम की धमकी के संबंध में एक ईमेल प्राप्त हुआ। स्कूल को खाली कराया जा रहा है और स्कूल परिसर की गहन जांच की जा रही है।

नई दिल्ली के संस्कृति और पुष्प विहार के एमिटी स्कूल को भी धमकी

वहीं, संस्कृति स्कूल में आज सुबह बम की धमकी (Delhi Bomb Threat) के संबंध में एक ईमेल प्राप्त हुआ। स्कूल परिसर की सघन जांच की जा रही है। वहीं, पुष्प विहार स्थिति एमिटी स्कूल को भी ईमेल प्राप्त

नोएडा में दिल्ली पब्लिक स्कूल को भी आया ईमेल

दिल्ली के अलावा नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल को भी धमकी भरा ईमेल आया है। प्रिंसिपल ऑफिस ने बताया कि स्कूल को एक ईमेल मिला है जिससे छात्रों की सुरक्षा को खतरा है। एहतियात के तौर पर हम छात्रों को तुरंत घर वापस भेज रहे हैं। स्कूल की तरफ से यह जानकारी दी गई है।

एक ही ईमेल से स्कूलों को धमकी भेजी गई

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के कई स्कूलों में बम की धमकी मिली है। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि कल से अब तक कई जगहों पर ईमेल भेजा गया है। और यह एक ही पैटर्न पर लग रहा है। इस ईमेल में डेटलाइन नहीं है। एक ही ईमेल को कई जगह भेजा गया है।

घबराने की जरूरत नहीं है: केंद्रीय गृह मंत्रालय

दिल्ली के कुछ स्कूलों को धमकी भरे मेल के संबंध में एमएचए (गृह मंत्रालय) का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।

Fire In Dehradun : 15 झोपड़ियों में आग लगने का CM ने लिया संज्ञान; यथासंभव मदद के दिये निर्देश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments