Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडFire In Dehradun : 15 झोपड़ियों में आग लगने का CM ने...

Fire In Dehradun : 15 झोपड़ियों में आग लगने का CM ने लिया संज्ञान; यथासंभव मदद के दिये निर्देश

 dipr
देहरादून  Fire In Dehradun : देहरादून के गोविंदगढ़ में स्थित बस्ती में 15 झोपड़ियों में आग लगने से नुकसान होने के मामले का मुख्यमंत्री धामी ने संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी देहरादून को पीड़ितों की यथासंभव सहायता के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि आज मौके पर 40 राशन के बैग भेजे जा रहे हैं। साथ ही जो भी अन्य सहायता अपेक्षित होगी जिला प्रशासन के स्तर से की जायेगी।
इस मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि इस घटना के पीड़ितों की यथासंभव मदद की जाए। तत्क्रम में जिलाधिकारी की ओर से गोविंदगढ़ में प्रभावित लोगों को 40 पैकेट राशन के भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा पीड़ितों की हर संभव मदद जिला प्रशासन के स्तर से की जाएगी।
क्या था पूरा मामला ?

देहरादून के गोविंदगढ़ इलाके (Fire In Dehradun) में सोमवार को अचानक एक झोपड़ी में आग लगी थी, जो कुछ ही देर में अन्य झोपड़ियों तक भी पहुंच गई थी. आग ने करीब 15 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया था. इस दौरान झोपड़ियों में रखे 8 गैस सिलेंडर भी फट गए थे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. इस अग्निकांड में इन झोपड़ियों में रहने वाले करीब 15 परिवार बेघर हो गए. इन झोपड़ियों में रहने वाले सभी लोग कूड़ा बीनने का काम करते हैं।

UK Board 2024 Result : कल सुबह घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments