Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandUttarakhand Board Result 2024 : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे...

Uttarakhand Board Result 2024 : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित

 dipr

Uttarakhand Board Result 2024 :  उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित हो गया है। इंटरमीडिएट का परिणाम 82.63 फीसदी रहा है। छात्राओं ने एक बार फिर से बाजी मारी है। इंटरमीडिएट में पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने 488 में से 500 अंक प्राप्त कर टॉप किया है।

UK Board 2024 Result : कल सुबह घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम

हाईस्कूल में प्रियांशी रावत (जीबीएस जीआईसी गंगोलीहाट पिथौरागढ़) ने प्रदेश में टॉप किया है। प्रियांशी ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में पीयूष खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधाम रोड अल्मोड़ा के छात्र व कंचन जोशी एचजीएसएसवीएमआईसी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी की छात्रा ने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित (Uttarakhand Board Result 2024) किया। हाईस्कूल में उत्तीर्ण प्रतिशत 89.14% रहा है। इसमें छात्र 85.59% और 92.54% छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में कुल 82.63% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 78.97 प्रतिशत छात्र और 85. 96 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं।

बताया कि इस बार हाईस्कूल में संस्थागत और व्यक्तिगत एक लाख, 16 हजार, 379 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 94 हजार, 768 परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल 2 लाख 11 हजार 147 परीक्षार्थियों को परीक्षाफल जारी हुआ। मूल्यांकन कार्य 27 मार्च से 10 अप्रैल के बीच किया गया।

Rajnath Singh Nomination : राजनाथ सिंह के नामांकन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री धामी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments