Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडUK Board 2024 Result : कल सुबह घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड का...

UK Board 2024 Result : कल सुबह घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम

 dipr

रामनगर। UK Board 2024 Result :  मंगलवार को यानी कल उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह रावत रिजल्ट घोषित करेंगे। रिजल्ट को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

Rajnath Singh Nomination : राजनाथ सिंह के नामांकन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री धामी

इस बार का रिजल्ट खास है, क्योंकि बोर्ड के इतिहास में रिजल्ट इस साल पहली बार एक माह पहले अप्रैल में घोषित किया जा रहा है। अन्य सालों में रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह में घोषित होता रहा है। इससे एक नया रिकॉर्ड बनने वाला है।

27 फरवरी से शुरु हुई थी परीक्षा

उत्तराखंड बोर्ड (UK Board 2024 Result) की परीक्षा 27 फरवरी से शुरु होकर 16 मार्च को संपन्न हुई थी। बोर्ड परीक्षा के लिए राज्य में 1228 केंद्र बनाए गए थे। इसमें 159 संवेदनशील व छह अति संवेदनशील केंद्र बनाए थे। इस बार 32 परीक्षा केंद्र नए बने हैं। बोर्ड परीक्षा में इस बार 210354 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें हाईस्कूल के 115606 व इंटर के 94748 परीक्षार्थी थे।

30 अप्रैल को प्रात: साढ़े 11 बजे में घोषित रिजल्ट होगा

हाईस्कूल में व्यक्तिगत 2325 व संस्थागत 113281 तथा इंटर में 4397 व्यक्तिगत व 90351 संस्थागत परीक्षार्थी शामिल थे। 27 मार्च से दस अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य चला था।

उत्तराखंड बोर्ड के सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट 30 अप्रैल को प्रात: साढ़े 11 बजे रामनगर के बोर्ड सभागार में घोषित किया जाएगा। परीक्षार्थी रिजल्ट वेबसाइट ubse.uk.gov.in, uaresults.nic.in में देख सकते हैं।

Forest Fire : जंगल की आग से घिरा नैनीताल, होटलों की बुकिंग रद्द

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments