Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयSandeshkhali Case : संदेशखाली केस की जारी रहेगी CBI जांच, ममता सरकार...

Sandeshkhali Case : संदेशखाली केस की जारी रहेगी CBI जांच, ममता सरकार को झटका

 dipr

कोलकाता। Sandeshkhali Case : सोमवार को ममता सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची । संदेशखाली कांड की सीबीआइ जांच को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई को तीन माह के लिए टाल दिया है।

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर हुईं चोटिल

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मामले में आरोप गंभीर

ममता सरकार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुनवाई के दौरान कहा कि Sandeshkhali Case से जुड़ी अहम जानकारी और दस्तावेज राज्य के हाथ लगे हैं। इसलिए सीबीआइ जांच पर रोक लगा दें। इसके बाद न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की खंडपीठ ने टिप्पणी की कि मामले में आरोप गंभीर हैं। महिलाओं पर अत्याचार, जमीन हड़पने जैसे आरोप हैं।

ममता सरकार हाईकोर्ट में कोई लाभ लेने की भी कोशिश न करे – कोर्ट

कोर्ट ने इसी के साथ सरकार के रवैये पर हैरानी जताते हुए कहा कि राज्य सरकार एक निजी व्यक्ति के खिलाफ जांच का विरोध कर रही है, जिसपर गंभीर आरोप हैं। कोर्ट ने कहा कि मामला लंबित होने का हवाला देकर ममता सरकार हाईकोर्ट में कोई लाभ लेने की भी कोशिश न करे।

इस मामले पर अगली सुनवाई जुलाई में होगी

शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि जांच प्रक्रिया को इसलिए बाधित नहीं किया जा सकता कि मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। जैसा चल रहा है, वैसा ही चलेगा। खंडपीठ ने यह भी कहा कि इस मामले पर अगली सुनवाई जुलाई में होगी।

Uttarakhand Heat Wave : उत्तराखंड में हीट वेव का अलर्ट; सतर्कता बरतने की सलाह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments