Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयMamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर हुईं चोटिल

 dipr

Mamata Banerjee  :  लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दूसरे दिन ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर चोटिल हो गईं। दुर्गापुर में हेलीकॉप्टर पर चढ़ते वक्त उनका पैर फिसल गया। उन्हें फिलहाल आसनसोल ले जाया गया है।

Uttarakhand Heat Wave : उत्तराखंड में हीट वेव का अलर्ट; सतर्कता बरतने की सलाह

इस घटना से जुड़ी एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर में चढ़ते वक्त उनका पैर फिसल गया और वह गिर गईं। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें उठाने के लिए भागे। गिरने के कारण ममता को मामूली चोटें आईं है।

हाल ही में चोटिल हुई थी ममता

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी ममता (Mamata Banerjee) कई बार चोटिल हो चुकी हैं। हाल ही में ममता को उनके आवास पर चोट लगी थी। परिसर में टहलने के दौरान वह गिर गई थी, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। उन्हें तुरंत इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें टांके भी लगाए गए थे।

इससे पहले 2021 में चुनाव प्रचार के दौरान नंदीग्राम में उन्हें कुछ लोगों ने धक्का दिया था, जिससे उनके पैर में चोट लगी थी। रेयापारा में एक मंदिर के बाहर हुई इस घटना को उन्होंने साजिश का हिस्सा बताया था।

बैठते वक्त संतुलन बिगड़ गया

ममता के साथ मौजूद एक वरिष्ठ अधिकारी ने एजेंसी को बताया कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर में बैठते वक्त संतुलन बिगड़ गया जिससे वह गिर गयीं. वह ठीक हैं. इस घटना के बाद ममता कुल्टी गयीं और उन्होंने आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में एक रैली को संबोधित किया।

Jharkhand : भूमि घोटाले मामले में हेमंत सोरेन को नहीं मिली अंतरिम जमानत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments