Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयManish Kashyap : बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल

Manish Kashyap : बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल

 dipr

Manish Kashyap :  बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप आज बीजेपी में शामिल हो गए है। उन्होंने आज दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। मनीष कश्यप ने कहा कि मेरी विचारधारा बीजेपी से मिलती है। इसलिए मैं बीजेपी में शामिल होने जा रहा हूं। इस दौरान उनकी मां भी उनके साथ मौजूद रही ।

Election commission : आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों पर चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान

समर्थकों द्वारा यह कयास लगाया जा रहा है कि वह आने समय में विधान परिषद का चुनाव लड़ेंगे। बताते चले कि लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके यूट्यूबर मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इससे पहले कश्यप बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के साथ वह दिल्ली गए, जहां उन्होंने आज बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

उन्होंने बताया कि बीजेपी के सामने जो भी शर्त रखी गई, वह सारी शर्तें मान ली गईं है। मेरी लड़ाई भाजपा से नहीं थी, क्योंकि मेरी विचारधारा बीजेपी से बखूबी मिलती है।

निर्दलीय चुनाव लड़ने से बढ़ी थी मुश्किलें

पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट पर बीजेपी कोटे से डॉक्टर संजय जयसवाल चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं कांग्रेस कोटे से मदन मोहन तिवारी। इन दोनों में चुनावी घमासान थे। इन दोनों के बीच एक मनीष कश्यप चुनाव मैदान में निर्दलीय से अपने भाग्य को आजमा रहे थे। लोगों के बीच लगातार जनसंपर्क बना रहे थे। जिसके कारण बीजेपी की मुश्किलें बढ़ गई थी।

Uttarakhand Forest Fire : जंगलों में आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments