Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandKhatima : खटीमा में मॉर्निंग वॉक के दौरान CM धामी ने लोगों...

Khatima : खटीमा में मॉर्निंग वॉक के दौरान CM धामी ने लोगों तक पहुंचाया PM का संदेश

 dipr

Khatima : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में सुबह की सैर के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उनका हाल चाल पूछा और बड़े बुजुर्गों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रणाम और राम-राम पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने लोगो से प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड से विशेष लगाव और जुड़ाव को लेकर चर्चा भी की। साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से लोकसभा चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने का आग्रह भी किया।

UTTARAKHAND : गौचर पहुंचे राजनाथ सिंह,अनिल बलूनी के लिए मांगा समर्थन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी पार्टी कार्यकर्ताओं को कोई कार्य सौंपते हैं तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद अगुवाई करके उस कार्य को अंजाम तक पहुंचाने में जुट जाते हैं।

बड़ों का अशीर्वाद मेरे लिए ऊर्जा – PM मोदी

बीते गुरुवार को ऋषिकेश में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत अनुरोध किया था। वह अनुरोध था, घर-घर जाकर बड़े बुजुर्गों को मोदी का प्रणाम और राम-राम कहना। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा था कि बड़ों का अशीर्वाद मेरे लिए ऊर्जा है। साथ ही नवरात्र का पर्व चल रहा है, उत्तराखंड में देवी-देवताओं की महिमा होती है। अपने-अपने क्षेत्र के देवी-देवताओं के मंदिरों में जाकर मेरी तरफ से प्रणाम करना है।

ऋषिकेश के बाद मुख्यमंत्री धामी खटीमा पहुंचे (Khatima)

ऋषिकेश की जनसभा के समापन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधे खटीमा पहुंचे, जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में भाग लिया। आज सुबह खटीमा में सैर के दौरान मुख्यमंत्री धामी राह चलते कई लोगों से मिले। खासतौर पर बड़े बुजुर्गों से मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपको प्रणाम और राम-राम कहा है।

इस दौरान उन्होंने मोदी के उत्तराखंड से विशेष लगाव और जुड़ाव को लेकर भी लोगों से चर्चा की। जनता ने भी प्रधानमंत्री मोदी के प्रणाम को सहर्ष से स्वीकार कर मुख्यमंत्री धामी को आशीष दिया।

Rameshwaram Cafe Blast : एनआईए ने हुसैन शाजिब और अहमद ताहा को किया गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments