Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandUTTARAKHAND : गौचर पहुंचे राजनाथ सिंह,अनिल बलूनी के लिए मांगा समर्थन

UTTARAKHAND : गौचर पहुंचे राजनाथ सिंह,अनिल बलूनी के लिए मांगा समर्थन

 dipr

UTTARAKHAND : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार अभियान को धार देने के लिए गौचर पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “मैं आप सभी को बस एक बात याद दिलाना चाहता हूं, मैं कभी भी किसी भी पीएम की आलोचना नहीं करता, चाहे वह कांग्रेस का हो या किसी अन्य पार्टी का।

Rameshwaram Cafe Blast : एनआईए ने हुसैन शाजिब और अहमद ताहा को किया गिरफ्तार

रक्षा मंत्री ने कहा कि एक बार बहुत ईमानदारी से राजीव गांधी ने इस बात को स्वीकार किया था। उन्होंने 100 पैसे भेजे, लेकिन लोगों तक केवल 14 पैसे ही पहुंच पाए। किसी ने भी उस चुनौती को स्वीकार नहीं किया, लेकिन पहली बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए एक जन धन खाता खोला जाना चाहिए यहां तक कि मैं भी यह नहीं समझ पा रहा था कि प्रधानमंत्री हर किसी के लिए खाता क्यों खोल रहे हैं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह  ने कहा कि उत्तराखंड (UTTARAKHAND) अध्यात्मिक भूमि है। देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का काम उत्तराखंड करता है। इस देवभूमि के लोग जान हथेली पर रख कर देश की रक्षा करते हैं।कहा कि उत्तराखंड के लोग भी सेवा के प्रति समर्पित होते हैं और पीएम मोदी भी देश और देशवासियों कि सेवा के लिए ही पीएम हैं।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए जनसमर्थन मांगते हुए कहा कि उत्तराखंड के इगास पर्व को अनिल बलूनी ने पहचान दिलाई है। यहां जनसभा के बाद वह लोहाघाट और काशीपुर में रैली करेंगी।

14 अप्रैल को तीन जनसभाएं करेंगे सीएम योगी

उत्तराखंड में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  प्रचार मैदान में नजर आएंगे। रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देहरादून में जनसभा करेंगे। इससे पहले शनिवार को उनकी हल्द्वानी में जनसभा होगी। योगी 14 अप्रैल को तीन जनसभाएं करेंगे। सबसे पहले वह श्रीनगर गढ़वाल में जनसभा करेंगे।

PM in Udhampur : पीएम मोदी ने उधमपुर में इन मुद्दों को लेकर विपक्ष पर बरसे

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments