Saturday, October 24, 2026
Homeराष्ट्रीयPilibhit : पीलीभीत में पीएम मोदी ने इन बातों की दी गारंटी

Pilibhit : पीलीभीत में पीएम मोदी ने इन बातों की दी गारंटी

 dipr

पीलीभीत : Pilibhit  मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीलीभीत में आयोजित चुनावी रैली में कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया पर तीखे प्रहार किये। उन्होंने कहा, “सपा और कांग्रेस के इंडी गठबंधन को भारत की विरासत की परवाह ही नहीं है।

MVA Seat Sharing : महाराष्ट्र में एमवीए के बीच सीट शेयरिंग पर बनी सहमति

विपक्ष पर पीएम मोदी ने बोला हमला

पीएम मोदी ने कहा कि 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना। इंडी गठबंधन वालों को राम मंदिर के निर्माण से पहले भी नफरत थी और आज भी नफरत है। आपने मंदिर बनने से रोकने के लिए अदालत में जो करना था, कर लिया। मंदिर ना बने इसके लिए आपने लाख कोशिश भी कर ली। लेकिन देश की जनता ने पाई पाई देकर इतना भव्य मंदिर बना दिया।

मैं समझ नहीं पाता कि उनके मन में इतना जहर क्यों भरा है : PM

पीएम मोदी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, “मैं समझ नहीं पाता कि उनके मन में इतना जहर क्यों भरा है? उनकी पार्टी से जो लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में गए, उनको छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया। क्या ऐसा कभी हिंदुस्तान में हो सकता है कि कोई राम की पूजा करे इसलिए उसे पार्टी से निकाल दो? यह कैसी पार्टी है? यह पाप करने वालों को कभी भूलिएगा नहीं।

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए कहा, “आज नवरात्रि के पहले दिन, शक्ति पूजा के पहले दिन मैं देश को यह भी याद दिला रहा हूं कि कैसे इंडी गठबंधन ने शक्ति को खत्म करने की सौगंध खाई है।

महिलाएं लखपति दीदी बनेंगी

प्रधानमंत्री मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि गांव की हमारी 3 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनेंगी। ये मोदी की गारंटी है। पक्के घर, हर घर नल जैसी सुविधा हर परिवार तक पहुंचे ये मोदी की गारंटी है और आप जानते हैं मोदी की गारंटी यानी हर गारंटी पूरा होने की गारंटी।

Congress Manifesto 2024 : चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, इन मुद्दों पर की शिकायत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments