Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयCongress Manifesto 2024 : चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, इन मुद्दों पर की...

Congress Manifesto 2024 : चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, इन मुद्दों पर की शिकायत

 dipr

Congress Manifesto 2024 :  सोमवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग (ईसी) के कार्यालय पहुंचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुस्लिम लीग वाली टिप्पणी सहित कई मुद्दों की शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद समेत कई लोग शामिल थे।

Explosion In Dehradun : देहरादून में सुनाई दी धमाकों की आवाज, प्रशासन हुआ अलर्ट

खुर्शीद ने कहा, “प्रधानमंत्री अपने भाषणों में जो कहते हैं, उससे हमें बहुत दुख होता है। उन्होंने हमारे घोषणापत्र के बारे में जो कहा है वह झूठ का पुलिंदा है। हमें इससे बहुत दुख हुआ है। आप किसी अन्य दल के घोषणापत्र पर असहमति रख सकते हैं। आप इस पर बहस कर सकते हैं। आप उसका विश्लेषण कर सकते हैं। लेकिन एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी की पार्टी जो राष्ट्रीय आंदोलन में शामिल रही है, उसके घोषणापत्र के बारे में ऐसा कहना झूठ का पुलिंदा है। जबकि एक बहुत अच्छा घोषणापत्र लिखा गया है।”

प्रधानमंत्री को ऐसी बात कहने का कोई अधिकार नहीं है : पवन खेड़ा

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा, हम इस मामले से बेहद दुखी हैं और हम समझते हैं कि प्रधानमंत्री को ऐसी बात कहने का कोई अधिकार नहीं है। हमने इस मामले को चुनाव आयोग के सामने रखा और उनसे विशेष आग्रह किया है कि वे इसे गंभीरता से लें और इस पर कार्रवाई करें।

वहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, हमने कई मुद्दे उठाए। प्रधानमंत्री ने जिस तरह से हमारे घोषणापत्र को मुस्लिम लीग का दर्जा दिया हमने उस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। विश्वविद्यालयों में प्रधानमंत्री के जो होर्डिंग्स लगे हैं, उस पर भी हमने अपनी बात रखी है। भाजपा के त्रिवेंद्रम के उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर के हलफनामे के विषय में भी हमने अपनी बात रखी है। हलफनामे में कई त्रुटियां हैं। जानबूझकर गलतियां की गई हैं।

पीएम मोदी ने क्या कहा था

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र (Congress Manifesto 2024) में वही सोच झलकती है, जो आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी। कांग्रेस के घोषणा पत्र में पूरी तरह मुस्लिम लीग की छाप है और इसका जो कुछ हिस्सा बचा रह गया, उसमें वामपंथी पूरी तरह हावी हो चुके हैं। कांग्रेस इसमें दूर-दूर तक दिखाई नहीं देती है।

Bastar : पीएम मोदी ने बस्तर में विजय संकल्प रैली के दौरान कांग्रेस पर साधा निशाना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments