Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयWayanad : राहुल गांधी ने वायनाड में रोड शो के बाद...

Wayanad : राहुल गांधी ने वायनाड में रोड शो के बाद भरा नामांकन

 dipr

Wayanad :  वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपना नामांकन दाखिल कर लिया है। नामांकन से पहले उन्होंने वायनाड में रोड शो किया। इस रोड शो में करीबन हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड से चार लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी।

Delhi Liquor Case : दिल्ली-NCR छोड़कर नहीं जा सकते संजय सिंह; जमानत की शर्तें तय

वायनाड के घरों में मेरी मां, बहन, भाई और पिता रहते हैं – राहुल गांधी

अपने संबोधन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “आपका सांसद सदस्य होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं आपको मतदाता के तौर पर नहीं देखता हूं। मैं आपके साथ वैसा ही व्यवहार करता हूं और आपके बारे में वैसा ही सोचता हूं जैसा मैं अपनी बहन के लिए करता हूं। क्योंकि वायनाड के घरों में मेरी मां, बहन, भाई और पिता रहते हैं।

राहुल गांधी ने मानव-पशु संघर्ष के मुद्दे पर दी प्रतिक्रिया

राहुल गांधी ने कहा, “राज्य में मानव-पशु संघर्ष और मेडिकल कॉलेज बनाने जैसे मुद्दे हैं। मैं इस लड़ाई में वायनाड के लोगों के साथ खड़ा हूं। हमने मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश भी की। मैंने मुख्यमंत्री को भी चिट्ठी लिखी, लेकिन दुर्भाग्यवश प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली में हमारी सरकार बनेगी और जब केरल में भी हमारी सरकार बनेगी तो हम इन मुद्दों का समाधान करेंगे।”

इस रैली में प्रियंका गांधी के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव के सी वेणुगोपाल एवं दीपा दास, एआईसीसी की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रभारी कन्हैया कुमार, राज्य विधानसभा में विपक्ष के वी डी सतीशन एवं केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष एम एम हसन भी शामिल थे।

बता दें कि राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट से भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की नेता एनी राजा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। केरल में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा।

Nainital High Court : हाई कोर्ट ने पिथौरागढ़ के प्राथमिक स्कूलों की याचिका पर की सुनवाई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments