Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडPM Modi Rally : रुद्रपुर की जनसभा में PM मोदी का विपक्ष...

PM Modi Rally : रुद्रपुर की जनसभा में PM मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला

 dipr

नई दिल्ली। PM Modi Rally : आज पीएम नरेंद्र मोदी की उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में पहली जनसभा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विजय शंखनाद रैली शुरू हो चुकी है। रैली में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार, प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट, अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट पहुंच चुके हैं।

Bhojshala : धार भोजशाला के ASI सर्वे पर रोक से इनकार; कोर्ट ने सभी पक्षों को भेजा नोटिस

देवभूमि का यह आशीर्वाद मेरी बहुत बड़ पूंजी है : पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड (PM Modi Rally) में यह मेरी पहली चुनावी सभा है। अब मैं तय नहीं कर पा रहा हूं कि यह प्रचार सभा है या विजय सभा है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप जो धूप में तप रहे हैं, मैं आपकी तपस्या बेकार नहीं जाने दूंगा। मैं इसे विकास के माध्यम से लौटाऊंगा। देवभूमि का यह आशीर्वाद मेरी बहुत बड़ पूंजी है।

यह चुनावी सभा ऐसे क्षेत्र में हो रही है जिसे मिनी इंडिया कहा जाता है। मैं जब भी उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आता हूं खुद को धन्य महसूस करता हूं। हमें उत्तराखंड को विकसित बनाना है। सबसे आगे लेकर जाना है। इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बीते दस वर्षों में जितना विकास उत्तराखंड का हुआ है उतना आजादी के बाद के 60-65 साल में भी नहीं हुआ।

’12 लाख घरों में पानी का कनेक्शन’

उत्तराखंड में भाजपा ने 12 लाख घरों में पानी का कनेक्शन पहुंचाया, पांच लाख शौचालय बनवाया, पांच लाख से अधिक मिहलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया है। भाजपा सरकार ने 35 लाख लोगों के बैंक खाते खुलवाए। यहां के छोटे किसानों के बैंक खातों में 22 सौ करोड़ रुपये सीधे भेजे हैं।

New education session : उत्तराखंड में 16 हजार स्कूलों में होगी मिशन कोशिश की शुरुआत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments