Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयBhojshala : धार भोजशाला के ASI सर्वे पर रोक से इनकार; कोर्ट...

Bhojshala : धार भोजशाला के ASI सर्वे पर रोक से इनकार; कोर्ट ने सभी पक्षों को भेजा नोटिस

 dipr

नई दिल्ली। Bhojshala :  सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला और कमल मौला मस्जिद में एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) के सर्वेक्षण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

New education session : उत्तराखंड में 16 हजार स्कूलों में होगी मिशन कोशिश की शुरुआत

सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को विवादित स्थल “भोजशाला और कमल मौला मस्जिद” में सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया गया था। कोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस भेजा है।

सर्वे के दौरान परिसर में खुदाई का काम न किया जाए: कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम निर्देश में आज (1 अप्रैल) कहा कि सर्वेक्षण के नतीजे के आधार पर उसकी अनुमति के बिना कोई कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि विवादित स्थलों पर कोई भौतिक खुदाई नहीं की जानी चाहिए, जिससे इसका स्वरूप बदल जाए।

मुस्लिम पक्ष ने 22 मार्च को सुप्रीम कोर्ट का किया था रुख

बीते महीने 22 मार्च को धार की भोजशाला (Bhojshala) में सर्वे शुरू हुआ था। वाराणसी की ज्ञानवापी की तरह ही भोजशाला में सर्वे किया जा रहा है। मुस्लिम पक्ष ने 22 मार्च को ही सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था और उन्होंने सर्वे पर रोक लगाने की मांग की थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था।

Delhi Liquor Policy Case : केजरीवाल को नहीं मिली राहत; कोर्ट ने 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments