Thursday, October 22, 2026
HomeDelhiArvind Kejriwal Arrest : " मैं जल्द ही बाहर आऊंगा ", पत्नी...

Arvind Kejriwal Arrest : ” मैं जल्द ही बाहर आऊंगा “, पत्नी सुनीता ने पढ़ा केजरीवाल का संदेश

 dipr

नई दिल्ली। Arvind Kejriwal Arrest :  सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने के बाद सुनीता केजरीवाल पहली बार प्रेस को संबोधित किया। केजरीवाल को आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सीएम के पत्र को पढ़कर सुनाया।

Lok Sabha Elections : बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट, देखिए पूरी सूची

उन्होंने पत्र में लिखा है कि गिरफ्तारी हमें आश्चर्य में नही डाल रही है। मुझे भले गिरफ्तार कर लिया गया है। मैं जेल में रहूं या बाहर रहूं। आप लोगों के लिए काम करता रहूंगा।

महिलाओं को 1000 हजार रुपये जरूर मिलेंगे: केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से कहा है कि वे एक बार मंदिर जाना और मेरे लिए दुआएं मांगना। मैं जल्द ही बाहर आऊंगा। दिल्ली की महिलाओं से कहा कि उन्हें 1000 रुपये महिला सम्मान योजना के तहत जरूर मिलेंगे। मुझे कोई भी जेल ज्यादा दिनों तक अंदर नहीं रख सकती है।

आप बीजेपी वाले से नफरत नहीं करना, वे सब मेरे भाई है : केजरीवाल

उन्होंने कहा कि मेरा जीवन पल-पल देश के लिए है। केजरीवाल ने कहा कि वह जल्द बाहर आएंगे, आपके लिए काम करेंगे। करोड़ों लोगों की दुआएं मेरे साथ है। आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ताओं से अपील है कि लोकसेवा का काम रूकना नहीं चाहिए। आप बीजेपी वाले से नफरत नहीं करना, वे सब मेरे भाई है। मैं जल्द लौटूंगा। आपका भाई, अरविंद।

Arvind Kejriwal Arrest : सीएम केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ का प्रदर्शन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments