Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयArvind Kejriwal Arrest : सीएम केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ 'आप'...

Arvind Kejriwal Arrest : सीएम केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ का प्रदर्शन

 dipr

Arvind Kejriwal Arrest : गुरुवार देर शाम ईडी की टीम ने अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंची। करीब 2 घंटे की छापेमारी और पूछताछ के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री को जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

Char dham Yatra : चारधाम यात्रा में वाहनों का किराया बढ़ाने की मांग खारिज

आईटीओ मेट्रो स्टेशन को किया बंद

डीएमआरसी ने पुलिस के कहने पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन आज सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बंद कर दिया। आईटीओ चौक पर रास्ता बंद होने की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो गई है। सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। होली घर जाने वाले और खरीदारी के लिए निकले लोग भी जाम में फंस गए।

आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया (Arvind Kejriwal Arrest)

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान भारद्वाज ने कहा कि यह पूरी गुंडागर्दी है। अरविंद केजरीवाल को घरवालों को नजरबंद किया गया है। उनके परिवार से किसी को भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। केजरीवाल की मां एक दिन पहले अस्पताल से आईं थीं। उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिसे रोका जा रहा है।

शहजाद पूनावाला ने ‘आप’ पर बोला हमला

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘मैं आप के अलग-अलग नेताओं का वक्तव्य सुना है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल इंसान नहीं एक विचार हैं तो ये विचार नहीं ये राजनीति का दुराचार है और राजनीति में दुष्प्रचार है। इसमें विचार ये है कि वे करेंगे जमके भ्रष्टाचार और कोर्ट की कार्रवाई होगी तो हम अत्याचार-अत्याचार चिल्लाएंगे, खेलेंगे विक्टिम कार्ड। मैं आप नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या कोर्ट लोकतंत्र को खत्म करना चाहता है? आज इनके विचार बदल गए हैं।’

Election commission : ‘विकसित भारत’ मैसेज पर चुनाव आयोग सख्त, IT को नोटिस जारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments