Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयLok Sabha Elections : बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट, देखिए पूरी...

Lok Sabha Elections : बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट, देखिए पूरी सूची

 dipr

Lok Sabha Elections : आगामी लोकसभा चुनाव के लिए  भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने चौथी लिस्ट में पुडुचेरी और तमिलनाडु से लोकसभा उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तमिलनाडु और पुडुचेरी में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को ही वोट डाले जाएंगे।

Arvind Kejriwal Arrest : सीएम केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ का प्रदर्शन

पुडुचेरी लोकसभा सीट पर बीजेपी ने ए. नमस्सिवयम को अपना उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है. यहां से कांग्रेस के वी. वैथिलिंगम सांसद हैं। कांग्रेस ने एक बार फिर इन्हें मौका दिया है।

तमिलनाडु के लिए 15 उम्मीदवार

बीजेपी की चौथी लिस्ट जारीमें तमिलनाडु के 15 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले बीजेपी ने एक दिन पहले अपनी तीसरी लिस्ट जारी की थी, जिसमें तमिलनाडु के 9 उम्मीदवारों के नाम थे। तीसरी लिस्ट में तमिलनाडु के बीजेपी चीफ के अन्नामलाई को कोयंबटूर लोकसभा सीट से टिकट दिया गया था

बता दें कि तीसरी लिस्ट में दूसरा सबसे बड़ा नाम तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन का था। बीजेपी ने उन्हें चेन्नई साउथ से टिकट दिया है. तमिलिसाई सौंदरराजन तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल हो गई थीं।

तमिलनाडु में लोकसभा की  कुल 39 सीटें

तमिलनाडु में लोकसभा (Lok Sabha Elections) की कुल 39 सीटें हैं। बीजेपी ने यहां पीएमके साथ गठबंधन किया है। पीएमके 39 में से 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं बीजेपी बाकी सीटों पर दावा ठोकेगी। पार्टी की ओर से सोमवार (21 मार्च) को जारी की गई तीसरी लिस्ट में चेन्नई सेंट्रल से विनोज पी. सेल्वम, वेल्लोर से ए. सी शणमुगम, कृष्णागिरी से सी. नरसिम्हन, पेरमबलुर से टी आर. पारिवेनधर, थोथुक्कुड़ी से नैनर नागेंद्रन, कन्याकुमारी से पॉन. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया है।

Char dham Yatra : चारधाम यात्रा में वाहनों का किराया बढ़ाने की मांग खारिज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments