Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandChar dham Yatra : चारधाम यात्रा में वाहनों का किराया बढ़ाने...

Char dham Yatra : चारधाम यात्रा में वाहनों का किराया बढ़ाने की मांग खारिज

 dipr

Chadham Yatra : मई के पहले सप्ताह से आरंभ हो रही चारधाम यात्रा में आने वाले प्रदेश, देश व विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। बसों व टैक्सी के किराये में वृद्धि किए जाने की ट्रांसपोर्टरों की मांग परिवहन विभाग ने नकार दी है।

Budaun Case : बदायूं कांड का आरोपी जावेद गिरफ्तार; हत्या का अब खुलेगा राज

टैक्सी की कीमत के हिसाब से उसकी श्रेणी तय

परिवहन विभाग ने किराये को लेकर अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है, जिसमें पूर्व की व्यवस्था के अनुसार ही किराया लेने की संस्तुति की गई है। रिपोर्ट में टैक्सी की कीमत के हिसाब से उसकी श्रेणी तय की गई है। आठ लाख रुपये तक कीमत की टैक्सी को साधारण, आठ से 15 लाख तक कीमत वाली टैक्सी को डीलक्स, 15 से 25 लाख रुपये तक की टैक्सी को लग्जरी जबकि 25 लाख रुपये से अधिक कीमत की टैक्सी को सुपर लग्जरी श्रेणी में रखा गया है। श्रेणी के अनुसार इनका किराया व प्रतीक्षा शुल्क भी निर्धारित किया गया है।

परिवहन विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह अधिकृत एवं पंजीकृत ट्रेवलिंग एजेंसी या एजेंट से ही बुकिंग कराएं। सभी यात्री वाहनों में किराया सूची चस्पा की जाएगी।

चारधाम/हेमकुंड यात्रा की बसों का किराया

सीट, श्रेणी, किराया, प्रतीक्षा शुल्क
20 सीटर, सभी श्रेणी, 70 रुपये, कोई नहीं
21 से 30 सीट, साधारण, 63 रुपये, 3500 रुपये
21 से 30 सीट, डीलक्स, 76 रुपये, 5000 रुपये
21 से 30 सीट, एसी, 89 रुपये, 5500 रुपये
31 से 45 सीट, साधारण, 76 रुपये, 5000 रुपये
31 से 45 सीट, डीलक्स, 83 रुपये, 6000 रुपये
31 से 45 सीट, एसी, 95 रुपये, 7000 रुपये
(नोट: किराया प्रति किमी के हिसाब से है, जबकि प्रतीक्षा शुल्क प्रतिदिन के हिसाब से है।)

टैक्सी का किराया (Chadham Yatra)

श्रेणी, मार्ग, नान एसी, एसी
साधारण, मैदानी, 16 रुपये, 18 रुपये
साधारण, पर्वतीय, 18 रुपये, 20 रुपये
डीलक्स, मैदानी, 20 रुपये, 22 रुपये
डीलक्स, पर्वतीय, 22 रुपये, 25 रुपये

लग्जरी व सुपर लग्जरी टैक्सी

श्रेणी, मार्ग, किराया
लग्जरी, मैदानी, 25 रुपये
लग्जरी, पर्वतीय, 27 रुपये
सुपर लग्जरी, मैदानी, 35 रुपये
सुपर लग्जरी, पर्वतीय, 40 रुपये
(नोट : किराया प्रति किमी के हिसाब से है।)

टैक्सी का प्रतीक्षा शुल्क

साधारण: पहले दो घंटे तक 50 रुपये, और इससे ऊपर 50 रुपये प्रति घंटा।
डीलक्स: पहले दो घंटे तक 75 रुपये और इससे ऊपर 100 रुपये प्रति घंटा।
लग्जरी: पहले दो घंटे तक 100 रुपये और इससे ऊपर 150 रुपये प्रति घंटा।
सुपर लग्जरी: पहले दो घंटे तक 125 और इससे ऊपर 200 रुपये प्रति घंटा।

 

Budaun Case : बदायूं कांड का आरोपी जावेद गिरफ्तार; हत्या का अब खुलेगा राज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments