Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयChirag Paswan : चिराग पासवान हाजीपुर सीट से लड़ेंगे चुनाव; खुद किया...

Chirag Paswan : चिराग पासवान हाजीपुर सीट से लड़ेंगे चुनाव; खुद किया एलान

 dipr

नई दिल्ली/पटना। Chirag Paswan :  एनडीए में सीट बंटवारे होने के बाद अब चिराग पासवान की सीट भी फाइनल हो गई है। इसका एलान खुद चिराग पासवान ने मीडिया के सामने किया है। चिराग पासवान ने कहा कि प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा चल रही है, कुछ नामों का सुझाव बिहार संसदीय बोर्ड द्वारा आया है उस पर भी चर्चा हुई है। हाजीपुर सीट से NDA के प्रत्याशी के रूप में मैं खुद चुनाव लड़ूंगा।

Lok sabha election 2024 : हरिद्वार और नैनीताल को लेकर फंसी कांग्रेस

बिहार संसदीय बोर्ड में हुआ फैसला

चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा कि मेरी हाजीपुर सीट को लेकर फैसला बिहार संसदीय बोर्ड ने किया है। बाकी उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा चल रही है। जल्द इसपर भी फैसला हो जाएगा।

वहीं चिराग के फैसले के बाद अब उनके चाचा पशुपति पारस के दांव का इंतजार है। पशुपति पारस ने भी हाजीपुर सीट पर दावा ठोक रखा है लेकिन अभी उन्होंने आधिकारिक तौर पर एलान नहीं किया है। अटकलें यह भी है कि पशुपति पारस महागठबंधन में भी शामिल हो सकते हैं।

अब महागठबंधन के ऊपर निर्भर होगा कि वह हाजीपुर सीट पशुपति पारस को देता है कि नहीं। बता दें कि हाजीपुर सीट से ही चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान ने रिकॉर्ड मतों से वोट जीता था। अब इस बार उनके बेटे चिराग की बारी है।

चिराग पासवान ने और क्या कहा?

वहीं इससे पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा कि केंद्रीय संसदीय बोर्ड (पार्टी की) की बैठक के बाद हम बिहार के लिए रवाना होंगे। कई प्रस्तावों को अनिवार्य रूप से पारित करने की आवश्यकता है और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए बैठक बुलाई गई है।

New Home Secretary : आईएएस दिलीप जावलकर होंगे उत्तराखंड के नए गृह सचिव

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments