Thursday, October 22, 2026
HomeNationalElection Commission : बिहार-UP समेत छह राज्यों के गृह सचिव हटाए ;...

Election Commission : बिहार-UP समेत छह राज्यों के गृह सचिव हटाए ; EC का एक्शन

 dipr

नई दिल्ली। Election Commission : लोकसभा चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) गने एक बड़ा एक्शन लिया है। चुनाव आयोग ने छह राज्यों गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गृह सचिव को हटाने के आदेश जारी किए हैं।

Telangana : तेलंगाना में INDI गठबंधन पर बरसे प्रधानमंत्री मोदी

चुनाव आयोग ने इसके अलावा राज्य सरकारों को वैसे सभी अधिकारियों को तुरंत ट्रांसफर करने को कहा है जो अपने गृह जिले में तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के नेतृत्व में हुई बैठक में ये फैसला लिया गया। जिन अधिकारियों को हटाया गया है वो राज्य में दो-दो विभाग के चार्ज संभाल रहे थे। जो चुनाव प्रक्रिया के लिए सही नहीं था।

बीएमसी कमिश्नर को भी किया हटाया गया

साथ ही मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव को भी हटा दिया गया है। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को हटाने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की है। वहीं, चुनाव आयोग ने बीएमसी कमिश्नर को भी हटाने के आदेश दिए।

Petrol Price Reduce : लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा तोहफा; 15 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments