80 हजार की रिश्वत लेता जेई गिरफ्तार

हमारे संवाददाता
देहरादून। कनैक्शन कराने व विघुत भार बढ़ाने के एवज में 80 हजार रूपये की रिश्वत लेते बिजली विभाग के जेई को विजिलेंस टीम द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार बीते दिनों पीड़ित द्वारा देहरादून विजिलेंस टीम को सूचना देकर बताया गया था कि उनकी पत्नी के नाम से खरीदे गये अपार्टमेंट में पत्नी के नाम से बिजली का कनैक्शन कराने व विघुत भार बढ़ाने के एवज में बिजली विभाग के बिजली घर पथरी बाग में तैनात अवर अभियंता अतुल कुमार द्वारा उनसे 80 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए विजिलेंस टीम द्वारा जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान मामला सही पाये जाने पर विजिलेंस टीम द्वारा जेई अतुल कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार करने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया गया। जिस पर आज पीड़ित को 80 हजार रूपये लेकर जेई अतुल कुमार के पास भेजा गया। जैसे ही जेई अतुल कुमार द्वारा पैसे पकड़े तो वहंा मौजूद विजिलेंस की टीम द्वारा उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *