Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडघर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया...

घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़ महिला सहित तीन गिरफ्तार

 dipr

संवाददाता
देहरादून। पुलिस ने जिस्मपरोशी के धंधे का भंडाफोड करते हुए महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर तीन पीडिताओं को रेस्क्यू किया। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आज यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल को गोपनीय माध्यम से बिंदाल क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा एक घर में अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा क्षेत्राधिकारी मसूरी के नेतृत्व में एएचटीयू देहरादून तथा कैण्ट पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। संयुक्त टीम द्वारा रात्रि में गांधी नगर रघुनाथ मंदिर के पास स्थित एक घर में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गई तो घर के अन्दर 03 महिलाएं तथा 02 पुरूष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। मौके से पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही एक महिला रानी देवी पत्नी दीपक कुमार निवासी रघुनाथ मंदिर गाँधीनगर, देहरादून, आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द पाण्डे निवासी प्लाट नं0 84 गुरुजम्भेश्वर नगर, अग्रवाल कैटरस गांधी पथ वैशाली नगर, जयपुर, राजस्थान तथा फुलो खान पुत्र मुस्लिम खान निवासी शास्त्री नगर खाला कैण्ट, थाना कैण्ट, को गिरफ्तार करते हुए 03 पीडिताओं को रेस्क्यू किया गया।े पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि उक्त मकान रानी देवी का है, जो पिछले कुछ समय से आशीष कुमार पाण्डे के साथ मिलकर उक्त घर में अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही थी। मौके से रेस्क्यू की गई महिलाओं को उनके द्वारा काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से देहरादून बुलाया था तथा उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर वह उनसे अनैतिक देह व्यापार करवा रही थी। वह व्हट्सअप के माध्यम से लडकियों की फोटो ग्राहकों को भेजकर उनसे रेट व लडकियों को भेजने का समय व स्थान निर्धारित करती थी तथा आशीष लडकियों को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करता था। जिसके एवज में उसे मोटा कमिशन मिलता था। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments