शूटरों की बाइक बरामद, शूटर पुलिस पहुंच से दूर

संवाददाता
हरिद्वार। पश्चिमी यूपी के कुख्यात बदमाश विनय त्यागी पर बीते रोज अज्ञात बदमाशो द्वारा लक्सर के पास पुलिस अभिरक्षा में अधंाधुध फायरिं्रग कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे, जिनका उपचार जारी है। मामले में पुलिस को अभी तक लाख कोशिशो के बावजूद कोई विशेष सफलता नहीं मिल सकी है। हालांकि बदमाश घटना में प्रयुक्त बाइक को छोड़कर फरार होने में कामयाब हो चुके है। जिसे पुलिस द्वारा बरामद किया जा चुका है।
विदित हो कि बीते रोज मेरठ के कुख्यात बदमाश विनय त्यागी को रूड़की कारागार से एसीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए पुलिस अभिरक्षा में लेकर लाया जा रहा था। जब पुलिस वाहन लक्सर कोतवाली क्षेत्र में पहुंचा तो वहंा जाम के कारण पुलिस वाहन रूक गया। जिसके कारण पुलिस वाहन से निकल कर पुलिस कर्मियों ने जाम खुलवाने का प्रयास किया जबकि मौके पर मौजूद बदमाशों द्वारा इस दौरान पुलिस वाहन पर फायरिंग कर कुख्यात विनय त्यागी पर गोलियंा बरसा दी। जिससे वह और उसकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी घायल हो गये। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा उनका उपचार जारी है। वहीं घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गयी साथ ही जिले की सीमाओं पर भी चैकिंग अभियान चला दिया गया।
हालांकि पुलिस के इस अभियान से पहले ही शातिर बदमाशों द्वारा मख्याली खुर्द के रास्ते के पास के जंगल में इस वारदात में प्रयुक्त बाइक छोड़ दी गयी और बदमाश फरार हो गये। देखना होगा कि उत्तराखण्ड पुलिस जहंा इन दिनों बदमाशों से मुठभेड़ कर रही है वह दिन दहाड़े पुलिस मौजूदगी में हुई इस वारदात को कितनी संजीदगी से लेती है और कब तक इन शूटरों को गिरफ्तार करने में कामयाब होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *