Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंड*जन-जन के द्वार पहुँची सरकार, बहुउद्देशीय शिविर बने ग्रामीणों की बड़ी राहत,*

*जन-जन के द्वार पहुँची सरकार, बहुउद्देशीय शिविर बने ग्रामीणों की बड़ी राहत,*

 dipr

*मा. मुख्यमंत्री का संकल्प, ज़मीनी अमलः कोटि कनासर में लगा बहुउद्देशीय शिविर,*

*कोटि कनासर बहुउद्देशीय शिविरः 1318 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ,*

*शिविर में उठीं 19 शिकायतें, 08 का मौके पर निस्तारित,*

*दफ्तर नहीं, अब सरकार पहुंची गांव, ग्रामीणों के शब्दों में झलकी राहत और विश्वास*

*देहरादून 24 दिसंबर,2025 (सू.वि)*
सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सरकार की विशेष पहल *“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”* अभियान के तहत लग रहे बहुउद्देशीय शिविर ग्रामीणों के लिए अत्यंत सार्थक सिद्ध हो रहे है। इन शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाएं और सेवाएं सीधे आमजन तक पहुंच रही हैं, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल रही है। पहाड़ी रास्तों, कच्ची सड़कों और सीमित संसाधनों के बीच रहने वाले ग्रामीणों के लिए सरकारी दफ्तरों तक पहुँचना हमेशा से एक बड़ी चुनौती रहा है। ऐसे में जब सरकार स्वयं उनके द्वार तक पहुँचकर समस्याएँ सुन रही है और समाधान दे रही है, तो लोगों की आँखों में संतोष और विश्वास साफ झलक रहा है।

मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर संचालित *जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार* अभियान के अंतर्गत बुधवार को देहरादून जिला प्रशासन ने चकराता ब्लॉक के दूरस्थ न्याय पंचायत कोटि कनासर में बहुउद्देशीय शिविर लगाया। शिविर में 1318 ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। वहीं एसडीएम प्रेमलाल ने बहुउद्देशीय शिविर में जन सुनवाई करते हुए मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी 19 समस्याएं रखी। जिसमें से 08 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया और विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर में ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और कुल 1318 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक में 450, होम्योपैथिक में 137 तथा आयुर्वेदिक में 163 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। पशुपालन विभाग ने 52 काश्तकारों को पशु दवाएं उपलब्ध कराई। राजस्व विभाग ने आय, हैसियत, चरित्र एवं पीएम किसान के 245 प्रमाण पत्र निर्गत किए। कृषि विभाग ने 68 किसानों को कृषि यंत्र, बीज और पीएम किसान निधि प्रदान की। समाज कल्याण विभाग ने 25 पात्र लोगों को वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन स्वीकृत की। जिला पूर्ति विभाग ने 17 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी कराई गई। पंचायती राज ने किसान, विधवा, दिव्यांग पेंशन एवं परिवार रजिस्टर के 67 मामलों का निस्तारण किया गया। शिविर में बाल विकास ने 33, एनआरएलएम 18, श्रम विभाग 13, पेयजल 15, विद्युत 04 लाभार्थियों का लाभान्वित किया गया। सेवायोजन विभाग ने 11 छात्रों की करियर काउंसलिंग की गई।

शिविर में जिला पंचायत सदस्य प्रवीन रावत, ज्येष्ठ प्रमुख फतेह सिंह चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह चौहान, ग्राम प्रधान महावीर सिंह, मायादत्त जोशी, उर्मिला चौहान, उजला रानी, मातवर सिंह चौहान सहित एसडीएम प्रेम लाल, तहसीलदार रूप सिंह, एबीडीओ नरेन्द्र नौटियाल व विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments