Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडहादसाः बारात से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, 5 की मौत,...

हादसाः बारात से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, 5 की मौत, 5 घायल

 dipr

हमारे संवाददाता
चंपावत। सड़क हादसे में आज सुबह एक बोलरो के खाई में गिर जाने से जहंा पांच लोगों की मौत हो गयी वहीं पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों व घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहंा घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह आपदा नियंत्रण कक्ष चंपावत से सूचना मिली कि घाट से पहले बागधार नामक स्थान पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया और मृतकों व घायलों को अस्पताल पहुचाया। जहंा घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि यह वाहन बारात लेकर बुसेल से थाना गंगोलीहाट क्षेत्र के बलाताड़ी की ओर गया था, तथा वापस लौटते समय प्रातःकाल यह दुर्घटना घटित हुई है। वाहन मे 10 लोग सवार थे। इनमें से 5 घायलों को स्थानीय नागरिकों व जिला पुलिस द्वारा सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया, शेष 5 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। मृतकों के नाम प्रकाश चंद्र उनियाल (40)निवासी दिबडिब्बा विलासपुर, केवल चंद्र उनियाल,(35) निवासी उपरोक्त, सुरेश नौटियाल (32) निवासी पंतनगर, प्रियांशु चौबे (6) पुत्र सुरेश चौबे, निवासी सियालदेह, भिक्यासेन, अल्मोड़ा व भावना चौब (28)पत्नी सुरेश चौबे, निवासी सियालदेह, बिखयासेन, अल्मोड़ा बताये जा रहे है। वहीं घायलो में देवीदत्त पांडे (38) निवासी सारघाट, अल्मोड़ा, धीरज उनियाल (12) निवासी अल्मोड़ा, राजेश जोशी (14) निवासी पिथौरागढ़, चेतन चौबे (5) निवासी दिल्ली व भास्कर पांडा शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments