Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयMAUSAM KA HAAL : जानें आज के मौसम का हाल, दक्षिण में...

MAUSAM KA HAAL : जानें आज के मौसम का हाल, दक्षिण में होगी झमाझम बारिश

 dipr

नई दिल्ली: MAUSAM KA HAAL मौसम विभाग के अनुसार देश के पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण प्रायद्वीपीय में आने वाले दिनों भारी बारिश पड़ने का अनुमान है. इसी के साथ राजस्थान के पश्चिमी हिस्से, हरियाणा, पंजाब, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा.

Uttarkashi Road Accident : उत्तरकाशी में सड़क से नीचे गिरा पिकअप वाहन, 2 लोगों की मौत; एक गंभीर रूप से घायल

9 जून से पूर्वोत्तर राज्यों में तथा 11 जून से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी वर्षा के साथ-साथ वर्षा की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. 08-10 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान में 09 और 10 जून को पंजाब, हरियाणा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश में गर्म हवाएं चलने की संभावना है.

पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल

त्रिपुरा, अरूणाचल प्रदेश, असम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर 60-80 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी- तूफान चली. पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय क्षेत्र, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा तटीय आंध्र प्रदेश में विभिन्न जगहों आंधी-तूफान का प्रभाव रहा.

पूर्वोत्तर भारत

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों के दौरान अधिकांश स्थानों पर सामान्य वर्षा जारी रहने की संभावना है. इसी के साथ अरुणाचल, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर 09 से 12 जून के दौरान भारी वर्षा हो सकती है. इसी तरह आज त्रिपुरा में बारिश का अनुमान है. साथ ही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 09 से 11 जून के दौरान विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं.

पूर्वी और मध्य भारत

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 7 दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है. इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और तेज हवा चलने की संभावना है. इसी के साथ 07 जून को मध्य प्रदेश में बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है. विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा में आज से 10 जून के बीच , बिहार, झारखंड में 10 से 12 जून के बीच बारिश के साथ गरज, तेज हवा चलने का अनुमान है.

उत्तर-पश्चिम भारत

पूर्वी राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर आज और कल हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान में 08-10 जून के दौरान धूल भरी हवा (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है. इसी के साथ जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में 11 और 12 जून को बारिश होने की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत

केरल, माहे, तटीय कर्नाटक में अगले एक दो दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के अनुमान है. इसी के साथ 7 से 10 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में गरज, बिजली और तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं.

अधिकतम तापमान पूर्वानुमान

अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. इसके बाद लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी. इसी के साथ मध्य भारत में अधिकतम तापमान में आने वाले 5 दिनों के दौरान तापामान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान है. इसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

हीटवेव और आर्द्र मौसम की चेतावनी

पश्चिमी राजस्थान में 08-10 जून के दौरान लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़. दिल्ली, दक्षिण उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश में 09 और 10 जून को गर्मी पड़ने का अलर्ट है. इस बीच दो से तीन दिनों के दौरान ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्मी पड़ने का अनुमान है.

Shaurya Mahotsav : शौर्य महोत्सव में बोले सीएम धामी – शहीदों का सम्मान हमारा कर्तव्य

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments