Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयPM Modi in Sikkim : स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित...

PM Modi in Sikkim : स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी लेंगे हिस्सा

 dipr

गंगटोक। PM Modi in Sikkim  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 मई को सिक्किम आ रहे हैं। वह सिक्किम के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सिक्किम को राज्य का दर्जा 50 साल पहले मिला था।

Shrikant Shinde : श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में पहला सर्वदलीय दल आज होगा रवाना

मुख्यमंत्री के आमंत्रण को प्रधानमंत्री ने स्वीकार कर लिया

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और उन्हें समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री के आमंत्रण को प्रधानमंत्री ने स्वीकार कर लिया है।

ऑपरेशन सिंदूर की भी होगी बात (PM Modi in Sikkim)

उन्होंने 29 मई को सिक्किम आने और इस ऐतिहासिक अवसर को राज्यवासियों के साथ साझा करने की सहमति दी है। मुख्यमंत्री ने अपने इंटरनेट मीडिया पोस्ट में उल्लेख किया कि उन्होंने हाल ही में आतंकवाद के खिलाफ देश की ऐतिहासिक उपलब्धि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी।

ऑपरेशन की सफलता ने न केवल राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाया है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत की शक्ति और दृढ़ संकल्प को भी प्रदर्शित किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम राज्य और वहां के लोगों के प्रति अपने निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन को दोहराया।

समारोह राजधानी गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में होगा

समारोह राजधानी गंगटोक के पालजोर स्टेडियम और मनन भवन में आयोजित होगा। बता दें कि सिक्किम ने 16 मई को राज्य का 50वां वर्ष पूरा किया है। इसके बाद देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का 17 और 18 मई को सिक्किम दौरा निर्धारित था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका दौरा रद हो गया।

Saraswati Vidya Mandir : में छात्रावास शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments