Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयJyoti Malhotra : एक और नया खुलासा, भारत-पाक तनाव के समय...

Jyoti Malhotra : एक और नया खुलासा, भारत-पाक तनाव के समय पीआईओ के संपर्क में थी ज्योति

 dipr

Jyoti Malhotra :  पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जांच एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रहीं हैं। पहले वह ज्यादातर सवालों के जवाब में खुद को बेकसूर बता रही थी। पर, अब बदल-बदल कर बयान दे रही है। सूत्रों के मुताबिक वह जांच को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। वह पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के संपर्क में थी, लेकिन सेना संबंधी या अन्य खुफिया जानकारी दुश्मन देश से साझा की है या नहीं, इसके बारे में भी नहीं बता रही।

PM Modi in Sikkim : स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी लेंगे हिस्सा

एजेंसियों को पता लगा है कि पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी दानिश के साथ दो बार बातचीत की चैट उसने डिलीट कर दी है। हालांकि ज्योति ने पूछताछ में इससे इनकार कर दिया। फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला को भेजे गए ज्योति के दो मोबाइल फोन और लैपटॉप से डाटा रिकवर कर इसका पता लगाया जाएगा।

पुलिस का मानना है कि लैपटॉप और मोबाइल के क्लाउड डाटा से अहम सुराग मिल सकते हैं। ज्योति से मिलिट्री इंटेलीजेंस ने मंगलवार को छह घंटे तक पूछताछ की। चार सदस्यीय टीम ने उससे इसी साल जनवरी में पहलगाम जाने का कारण पूछा तो बोली- रूटीन में गई थी।

मिलिट्री इंटेलिजेंस की पूछताछ में सामने आया कि पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों में विवाद बढ़ा, तब भी ज्योति पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) के संपर्क में थी। मार्च में पाकिस्तानी दूतावास में तैनात दानिश से ज्योति की बातचीत भी हुई थी।

चार दिन से पूछताछ, पुख्ता सुराग नहीं

ज्योति से चार दिन से आईबी, एनआईए, मिलिट्री इंटेलीजेंस के अलावा हरियाणा पुलिस की सीआईए, सिविल लाइन थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। लेकिन अभी तक कोई पुख्ता सुराग नहीं मिले हैं, जिससे पता चल सके कि उनसे पीआईओ को देश की गोपनीय जानकारियां साझा की हो।

बुधवार को पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस इसमें कुछ खुलासा कर सकती है। वहीं, उसके मोबाइल और लैपटॉप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, उसकी रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

दानिश ने बढ़वाई थी ज्योति की वीजा अवधि

ज्योति तीन बार पाकिस्तान जा चुकी है। अप्रैल, 2024 की यात्रा में कुछ ऐसा था, जिससे वह शक के घेरे में आ गई। ज्योति 17 अप्रैल, 2024 को पाकिस्तान गई थी और 25 मई को लौटी। जबकि उसका वीजा कुछ दिनों का ही था। उसकी वीजा अवधि दानिश ने बढ़वाया था।

जांच एजेंसी ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य हरकीरत सिंह से संबंधों पर पूछा तो ज्योति ने बताया कि हरकीरत ने पाकिस्तानी दूतावास से जुड़े दानिश से उसकी मुलाकात करवाई थी। दानिश के जरिये ही वह पीआईओ के संपर्क में आई थी।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के संवेदनशील क्षेत्र के बनाए वीडियो

अब तक की जांच में सामने आया है कि ज्योति पिछले साल वैशाखी पर पाकिस्तान गई थी। वहां 20 दिन रही और कई संवेदनशील जगहों पर जाकर वीडियो बनाए। वह कश्मीर, चीन सीमा और राजस्थान बॉर्डर के अलावा पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर भी गई थी।

इन जगहों पर उन हिस्सों को फिल्माया है, जहां आम व्यक्ति का जाना प्रतिबंधित है। ने ज्योति गिरफ्तारी से एक दिन पहले भी इंडोनेशिया के बाली टूर का वीडियो अपलोड किया था।

हिरयाणा में बंद होंगे पाकिस्तानी कंटेंट वाले यू-ट्यूब चैनल

ज्योति की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा सरकार सख्ती करने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यू-ट्यूबरों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, ऐसे यूट्यूब चैनल तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें देश विरोधी गतिविधियों की तस्वीर, वीडियो, टिप्पणी या गुणगान है। जिस चैनल पर पाकिस्तान का नाम या तस्वीरें हैं।

ज्योति के कई बैंकों में खाते

ज्योति के कई बैंकों में खाते मिले हैं। हालांकि इन खातों में कुल कितनी राशि है, पुलिस इसका खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस के मुताबिक ज्योति इन्हीं खातों के जरिये पैसों का लेन-देन करती थी। उसके खातों से विदेशी करेंसी में भी लेन-देन होता था।

Shrikant Shinde : श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में पहला सर्वदलीय दल आज होगा रवाना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments