Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयCoronavirus Cases in India : भारत में कोविड-19 की वापसी? केरल-महाराष्ट्र में सबसे...

Coronavirus Cases in India : भारत में कोविड-19 की वापसी? केरल-महाराष्ट्र में सबसे ज़्यादा मामले

 dipr

नई दिल्ली। Coronavirus Cases in India :  एशिया के कई देशों में एक बार फिर कोरोना पैर पसार रहा है। भारत में भी इसे लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य एजेंसियों के विशेषज्ञों के साथ लगातार बैठकें हो रही हैं और सरकार अलर्ट मोड पर है।

Mukhya Sevak Samvad : मुख्य सेवक संवाद के तहत युवक एवं महिला मंगल दलों के साथ मुख्यमंत्री ने किया संवाद

हालांकि अधिकारियों की तरफ से यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और इसके लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। डेटा के मुताबिक, भारत में 12 मई से अब तक कोविड-19 वायरस के केवल 164 मामले (Coronavirus Cases in India) सामने आए हैं।

नए वैरिएंट ने मचाया कहर

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर केरल का नाम है। केरल में इस वक्त कोविड-19 के सबसे ज्यादा मरीज है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, केरल में इस वक्त कोरोना के 69 मामले एक्टिव हैं। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां 44 मामले (Kerala and Maharashtra COVID surge) हैं।

इसके अलावा तमिलनाडु में 34, कर्नाटक में 8, गुजरात में 6 और दिल्ली में करीब 3 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा हरियाणा, राजस्थान और सिक्किम में भी एक-एक मामले हैं। एशिया में कोरोना के मामले बढ़ने की वजह वायरस का नया वैरिएंट है।

बताया जा रहा है कि कोरोना के JN.1 वैरिएंट (JN.1 Variant)ने स्थिति को यहां पहुंचा दिया है। यह ओमिक्रॉन BA.2.86 का ही म्यूटेशन है। सिंगापुर और हॉन्ग कॉन्ग जैसे देशों में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अगले कुछ हफ्तों तक स्थिति में सुधार की कोई उम्मीद नहीं है।

मुंबई में दो मरीजों की मौत

वहीं मुंबई के केईएम अस्पताल में दो कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। दोनों गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि एक मरीज को ओरल कैंसर था, जबकि दूसरा नेफ्रोटिक सिंड्रोम से जूझ रहा था।

हालांकि बीएमसी ने यह स्पष्ट किया है कि दोनों मौतें कोविड-19 की वजह से नहीं, बल्कि उनकी बीमारी की वजह से हुई थीं। स्वास्थ्य मंत्रालय हालात पर नजर बनाए हुए है।

Pakistani hackers target India : पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी हैकर्स ने भारतीय वेबसाइट्स पर किए 15 लाख से ज्यादा साइबर अटैक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments