Thursday, October 22, 2026
HomeNationalPakistani hackers target India : पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी हैकर्स...

Pakistani hackers target India : पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी हैकर्स ने भारतीय वेबसाइट्स पर किए 15 लाख से ज्यादा साइबर अटैक

 dipr

हैदराबाद:  Pakistani hackers target India  कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से पाकिस्तान-बेस्ड ग्रुप्स ने भारतीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर जबरदस्त साइबर अटैक किए हैं. इसकी सूचना खुद महाराष्ट्र की नोडल साइबर एजेंसी ने दी है. इस एजेंसी ने एडवांस परसिसटेंट थ्रेट (APT) ग्रुप्स की पहचान की है. इसमें भारतीय वेबसाइट्स पर 15 लाख से ज्यादा साइबर अटैक्स किए हैं. पीटीआई के अनुसार, इनमें से 150 साइबर अटैक्स सफल हुए हैं.

Panchayat Elections : राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की पूरी की तैयारी

महाराष्ट्र साइबर की ‘रोड ऑफ सिंदूर’ नाम की रिपोर्ट में पाकिस्तान समर्थित हैंकिंग ग्रुप्स द्वारा शुरू किए गए साइबर वार की जानकारी को विस्तार में बताया गया है. महाराष्ट्र ने सात हैकिंग ग्रुप्स की पहचान की है, जिनमें APT 36, पाकिस्तान साइबर फोर्स, टीम इनसेन पीके, मिस्टीरियस बांग्लादेश, इंडो हैक्स सेक, साइबर ग्रुप HOAX 1337, और नेशनल साइबर क्रू का नाम शामिल है. इन सभी ग्रुप्स ने भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर साइबर अटैक किए हैं.

महाराष्ट्र की साइबर एजेंसी ने किया खुलासा  (Pakistani hackers target India)

CERT-महाराष्ट्र (MH-CERT) की एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया कि हमले के कुछ ही दिनों में 1 करोड़ से भी ज्यादा साइबर अटैक्स की कोशिश की गई. इनमें डीडीओएस (DDoS) हमले, वेबसाइट डीफेसमेंट्स, फिशिंग कैंपन, क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस पोर्टल समेत कई पब्लिक फेसिंग असेट्स पर भी अटैक किए गए.

महाराष्ट्र की साइबर एजेंसी के अनुसार, पाकिस्तानी हैकर्स अकेले काम नहीं कर रहे बल्कि अलग-अलग क्षेत्रों के साइबर ग्रुप्स भी मिलकर काम कर रहे हैं. एजेंसी ने इस साइबर अटैक्स और इन्हें करने वाले ग्रुप्स के बारे में बताया कि उनका मकसद भारत के इंटरनल सिस्टम को डैमेज करना है और गलत सूचना फैलाकर जनता में दहशत फैलाना और उनका भरोसा तोड़ना है.

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र साइबर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई खत्म होने के बाद पाकिस्तानी साइबर ग्रुप्स की ओर से भारत की सरकारी वेबसाइट्स पर होने वाले साइबर अटैक्स कम तो हुए लेकिन पूरे तरह से बंद नहीं हुए हैं. उन्होंने कहा कि, ये हमले पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मोरक्को और मीडिल ईस्ट के कई देशों से किए जा रहे हैं.

Lucknow Bus Fire : बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में लगी आग, जिंदा जले पांच यात्री

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments