Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयIndia Pakistan War News : पड़ोसी का दुस्साहस जमींदोज; आतंकी लॉन्च पैड्स...

India Pakistan War News : पड़ोसी का दुस्साहस जमींदोज; आतंकी लॉन्च पैड्स ध्वस्त

 dipr

India Pakistan War News :  जम्मू के पास भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैड्स को नष्ट कर दिया है। इन्हीं जगहों से ट्यूब लॉन्च ड्रोन के जरिए भारत में घुसपैठ कर कोशिशें की जा रही थीं। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान में कम से कम चार एयरबेसों को भारतीय हमलों का निशाना बनाया गया। इस बीच यह भी बताया गया कि श्रीनगर और आस-पास के इलाकों में पाकिस्तान के साथ भारी मुठभेड़ चल रही है। सेना ने इलाके में सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली सक्रिय कर दी है।

Migration Prevention Commission : मुख्यमंत्री धामी ने पलायन निवारण आयोग की समीक्षा बैठक की

पाकिस्तान ने कल रात भारत के 26 शहरों पर हमला किया

इससे पहले पाकिस्तान ने कल रात भारत के 26 शहरों पर हमला किया। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की। LoC पर कई जगहों पर रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। मामले में आधिकारिक मीडिया ब्रीफिंग भी होनी थी। हालांकि, अब उसे आज सुबह बाद के समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर भारतीय शहरों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए ड्रोन हमलों के मद्देनजर भारतीय सेना जम्मू सेक्टर में जोरदार जवाबी कार्रवाई कर रही है।

पाकिस्तान ने खुद कबूली तीन एयरबेसों पर निशाने की बात

इससे पहले पाकिस्तान ने शनिवार की सुबह दावा किया कि उसके तीन एयरबेसों को भारतीय मिसाइलों और ड्रोनों ने निशाना बनाया। पाकिस्तानी सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इस्लामाबाद में सुबह करीब 4 बजे जल्दबाजी में बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पाकिस्तान वायुसेना के नूर खान (चकलाला, रावलपिंडी), मुरीद (चकवाल) और रफीकी (झांग जिले में शोरकोट) एयरबेसों को निशाना बनाया गया। इसके कुछ देर बाद ही भारत में सूत्रों के हवाले से भी जवाबी कार्रवाई की बात सामने आई।

पाकिस्तान ने गुरुवार के बाद शुक्रवार को लगातार दूसरी रात जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक भारत में 26 स्थानों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए।

पाकिस्तान की आठ मिसाइलों को रोका गया

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि कि हवाई अड्डों और हवाई ठिकानों सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के दुश्मन के प्रयासों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार शाम को भारतीय वायु रक्षा इकाइयों ने जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर पाकिस्तान की ओर से दागी गई कम से कम आठ मिसाइलों को रोक दिया, जिसमें रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जम्मू हवाई अड्डा भी शामिल था।

JD VANCE ON IND-PAK TENSION : भारत पाकिस्तान तनाव से अमेरिका का कोई लेना देना नहीं, ये तनाव परमाणु जंग में न बदले है,

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments