Thursday, October 22, 2026
HomeखेलVirat Kohli Test Retirement : Rohit Sharma के बाद Virat Kohli ले...

Virat Kohli Test Retirement : Rohit Sharma के बाद Virat Kohli ले सकते हैं टेस्ट से संन्यास

 dipr

नई दिल्ली। Virat Kohli Test Retirement :  भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा तनाव के बीच रोहित शर्मा ने गुरुवार यानी 7 मई को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया। रोहित के संन्यास लेने के बाद अब विराट कोहली को लेकर खबरें सामने आई हैं।

India Pakistan War News : पड़ोसी का दुस्साहस जमींदोज; आतंकी लॉन्च पैड्स ध्वस्त

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित के रिटायरमेंट के कुछ दिन बाद ही विराट कोहली ने बीसीसीआई को ये जानकारी दी कि वह भी टेस्ट से विदाई लेना चाहते हैं। बीसीसीआई के एक टॉप लेवल के अधिकारी ने उन्हें फिर से एक बार अपना फैसला लेने के बारे में दोबारा सोचने को कहा है।

Virat Kohli टेस्ट क्रिकेट को कहेंगे अलविदा?

दरअसल, इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टीम की परेशानी बढ़ती जा रही है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma Test Retirement) के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद अब एक रिपोर्ट सामने आई है कि विराट कोहली (Virat Kohli Test Retirement News) भी रोहित के बाद अब टेस्ट को अलविदा कह सकते हैं। 7 मई को रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था।

हालांकि, वह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच खेलना जारी रखेंगे। कोहली की तरह रोहित ने भी टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। ऐसे में रोहित और कोहली की जोड़ी को अब वनडे में एक साथ खेलते हुए देखा जाएगा, लेकिन टेस्ट में रोहित के संन्यास लेने के बाद किंग कोहली भी कभी भी सरप्राइज फैसले लेते हुए नजर आ सकते हैं।

BGT 2024-25 में कोहली का प्रदर्शन

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में विराट कोहली का बल्ला कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने इस सीरीज में 23 की औसत से 5 मैच की 9 पारियों में 190 रन बनाए थे और सिर्फ पर्थ टेस्ट में उनक बल्ले से 100 रन निकले थे। भारत ने उस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-3 से हार का सामना किया था।

2011 में कोहली ने किया था टेस्ट डेब्यू

विराट कोहली ने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जून में किंग्सटन में टेस्ट डेब्यू किया था। पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 15 रन बनाकर कोहली आउट हुए थे। उन्होंने अपना पिछले टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेला है, जो जनवरी 2025 में खेला गया। उसमें उन्होंने पहली पारी में 17 और दूसरी पारी में 6 रन बनाए।

भारतीय सिलेक्टर्स कुछ दिनों में इंग्लैंड में अगले महीने 20 जीन से होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का एलान कर सकती हैं। यह जानकारी सामने आ रही है कि कहोली इस टेस्ट सीरीज को मिस कर सकते हैं और वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर सकती हैं।

Migration Prevention Commission : मुख्यमंत्री धामी ने पलायन निवारण आयोग की समीक्षा बैठक की

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments