Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडKedarnath Temple : आज ट्रायल के तौर पर दोबारा घोड़ा खच्चरों...

Kedarnath Temple : आज ट्रायल के तौर पर दोबारा घोड़ा खच्चरों का संचालन किया जाएगा

 dipr

Kedarnath Temple :  केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग पहुंचकर पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पशु प्रबंधन और यात्री व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने इक्वाइन इन्फ्लूएंजा वायरस की रोकथाम और घोड़े-खच्चरों के स्वास्थ्य को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गौरीकुंड में स्वस्थ घोषित किए गए घोड़ा-खच्चरों का परीक्षण पूरा होने के बाद शुक्रवार 9 मई से इनका ट्रायल के तौर पर संचालन होगा। पहले घोड़ा-खच्चरों से राशन सामग्री केदारनाथ पहुंचाई जाएगी।

Indo-Pak Conflict : भारतीय सेना ने पाकिस्तानी वायुसेना के एक एफ-16 सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को मार गिराया

ट्रायल के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं तो सीतापुर, रामपुर और त्रियुगीनारायण से भी खच्चरों को यात्रा में शामिल किया जाएगा। इसके बाद ही डॉक्टरों की निगरानी में अन्य घोड़ा-खच्चरों को यात्रा की अनुमति दी जाएगी।

बृहस्पतिवार को सोनप्रयाग पहुंचे कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने राज्य की सीमाओं से आने वाले किसी भी घोड़ा-खच्चर को बिना स्वास्थ्य परीक्षण के यात्रा में शामिल नहीं करने के निर्देश दिए। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा। कहा कि गौरीकुंड से केदारनाथ तक चार पशु चिकित्सालय खोले जाएं और प्रत्येक केंद्र पर 15 सदस्यीय चिकित्सकीय दल तैनात करें।

इस दल में डॉक्टर, पुलिस कर्मी और अन्य कर्मचारी भी शामिल रहेंगे जो यात्रा मार्ग पर घोड़ा-खच्चरों की नियमित जांच करेंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि क्वारंटीन सेंटर में बीमार घोड़े-खच्चरों का इलाज पशुपालन विभाग नि:शुल्क करेगा। इसके अलावा जो पशुपालक अपने पशु घर ले जाना चाहते हैं उन्हें मुफ्त इलाज और चारे के लिए विभागीय सतर पर 50 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी।

HELICOPTER CRASH IN UTTARKASHI : उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 से 6 यात्री थे सवार; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments