Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandHELICOPTER CRASH IN UTTARKASHI : उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 से 6...

HELICOPTER CRASH IN UTTARKASHI : उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 से 6 यात्री थे सवार; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 dipr

उत्तरकाशी : HELICOPTER CRASH IN UTTARKASHI  उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी में एक बड़ा हादसा हो गया है. गंगनानी के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में 5 से 6 यात्री सवार थे. गौरतलब है कि इन दिनों उत्तराखंड की चारधाम यात्रा चल रही है. ये तीर्थयात्रियों का हेलीकॉप्टर था या कोई दूसरा इसका पता अभी नहीं चला है.

Rohit Sharma Retirement : रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को किया हैरान,सोशल मीडिया पर किया एलान

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश

हेलीकॉप्टर क्रैश (HELICOPTER CRASH IN UTTARKASHI) होने की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके की ओर रवाना हो गई हैं. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में पांच से छह यात्री सवार थे. इनमें से दो लोग अभी घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह प्राइवेट कम्पनी का हेलीकाप्टर एरो ट्रिंक था. दुर्घटनास्थल के लिए पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन QRT, 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी और राजस्व टीम रवाना की गई हैं.

दुर्गम स्थान पर जंगल में गिरा हेलीकॉप्टर

बता दें कि उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से गंगनानी जहां पर ये हादसा हुआ है, वहां की दूरी करीब 50 किलोमीटर है. पहाड़ी और दुर्गम स्थान होने के कारण रेस्क्यू टीमों को ऐसे स्थानों तक पहुंचने में समय लग जाता है. हेलीकॉप्टर गंगनानी के पास जंगल में क्रैश हुआ है. उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने पुष्टि की है कि गंगनानी के पास जंगल में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है.

चारधाम यात्रा के दो धाम यमुनोत्री और गंगोत्री उत्तरकाशी जिले में हैं. यमुनोत्री के लिए इसी बार नया हेलीपैड बना है, जहां से तीर्थयात्री चारों धामों के लिए उड़ान भर सकते हैं. इन दिनों उत्तराखंड में मौसम भी खराब है.

Rohit Sharma Retirement : रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को किया हैरान,सोशल मीडिया पर किया एलान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments