Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयIndo-Pak Conflict : भारतीय सेना ने पाकिस्तानी वायुसेना के एक एफ-16 सुपरसोनिक...

Indo-Pak Conflict : भारतीय सेना ने पाकिस्तानी वायुसेना के एक एफ-16 सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को मार गिराया

 dipr

Indo-Pak Conflict :  भारतीय सेना ने बृहस्पतिवार शाम को पाकिस्तानी वायुसेना के एक एफ-16 सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को मार गिराया। सूत्रों के मुताबिक, मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल विमान पर दागी। यह घटना तब हुई, जब पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से जम्मू को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया।

HELICOPTER CRASH IN UTTARKASHI : उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 से 6 यात्री थे सवार; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारतीय एसएएम ने सरगोधा एयरबेस के पास मार गिराया

सूत्रों ने बताया कि एफ-16 लड़ाकू विमान ने पाकिस्तानी वायुसेना के प्रमुख एयरफोर्स स्टेशन सरगोधा एयरबेस से उड़ान भरी थी। जिसे भारतीय एसएएम ने सरगोधा एयरबेस के पास ही मार गिराया। सरगोधा पाकिस्तानी वायुसेना का अग्रिम पंक्ति का हवाई अड्डा है, जिसके पास चीनी और फ्रांसीसी लड़ाकू विमान हैं। यह अड्डा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है।

अखनूर व जैसलमेर में गिराए दो एफ-16 और दो जेएफ-17

इसके अलावा, गुरुवार रात भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के चार लड़ाकू विमान मार गिराए। इनमें अमेरिका निर्मित दो एफ-16 और चीन निर्मित दो जेएफ-17 हैं। जैसलमेर में गिराए एफ-16 और अखनूर में गिराए गए अन्य विमान के दो पायलटाें को सैन्य बलों ने हिरासत में ले लिया।

भारतीय एयर स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान में बढ़ा तनाव (Indo-Pak Conflict)

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने 6-7 मई की दरमियानी रात एयर स्ट्राइक कर 9 आतंकी ढांचों को तबाह कर दिया। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से जम्मू और राजस्थान के कई इलाकों को निशाना बनाया। हालांकि, भारतीय सेना ने तत्परता दिखाते हुए पाकिस्तान के सारे नापाक इरादे विफल कर दिए। इसके बाद से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट किया गया है। वहीं, जम्मू में आरएस पुरा, अरनिया, सांबा और हीरानगर के इलाकों में भारी गोलाबारी हो रही है।

पंजाब के पठानकोट सहित कई जगहों पर ब्लैकआउट

इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित पंजाब के पठानकोट पर भी पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी की गई। यह अंतरराष्ट्रीय सीमा से 30 किलोमीटर दूर स्थित है। इस बीच, चंडीगढ़ में सायरन बजाया गया है और ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। दुकानों को बंद करने और लोगों को घर जाने के लिए कहा गया है। पड़ोसी मोहाली में भी ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है।

भारतीय सेना ने नाकाम किए पाकिस्तानी हमले: IDS

एकीकृत रक्षा स्टाफ (आईडीएस) ने एक अपडेट में कहा कि पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के पास के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने उन्हें रोक दिया और कोई नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले, पाकिस्तान ने श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, भटिंडा, चंडीगढ़ और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी हमला करने की कोशिश की थी। भारत ने मानव रहित विमान प्रणाली ग्रिड (यूएएस ग्रिड) और वायु रक्षा प्रणाली का इस्तेमाल करके पाकिस्तान के इन हमलों को नाकाम कर दिया।

Amritsar News : ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनाव, अमृतसर एयरपोर्ट बंद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments