Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयAmritsar News : ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर...

Amritsar News : ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनाव, अमृतसर एयरपोर्ट बंद

 dipr

Amritsar News :  पाकिस्तान पर भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनाव है। पंजाब में भी सरहदी इलाकों में लोग चिंता में हैं। बुधवार देर रात करीब पौने दो बजे अमृतसर में तीन जगह पर ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी। इसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से तुरंत एक्शन लेते हुए पूरे जिले में ब्लैक आउट कर दिया।

Rohit Sharma Retirement : रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को किया हैरान,सोशल मीडिया पर किया एलान

अधिकारियों की ओर से लगातार अपील की जाती रही कि लोग बिल्कुल भी घबराएं नहीं। वहीं दूसरी तरफ श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल को पूरी तरह से खाली करवा कर वहां पर भी ब्लैक आउट कर दिया गया।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आवाज सुनाई दी थी, लेकिन अभी तक कोई भी अप्रिय घटना होने की कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। एयर फोर्स के विमान लगातार अपनी कार्रवाई में लगे हैं। विमान की गति भरने की आवाज इतनी ज्यादा रहती है कि उससे काफी ज्यादा आवाज पैदा होती है, इसलिए फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है।

आज भी स्कूल बंद रहेंगे

सीमावर्ती जिलों में आज भी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं सीमा पर बढ़ती हलचल को देखते हुए कई गांवों के लोग एहतियात के तौर पर अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं।

एहतियातन खाली कर रहे गांव

फाजिल्का के सीमावर्ती गांव मुहार जमशेर व मनसा के निवासी अपने कीमती सामान और घरेलू उपयोग की वस्तुएं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर गांव से बाहर शिफ्ट कर रहे हैं। लोग अपने पशुधन और आवश्यक वस्तुओं को साथ लेकर निकले हैं। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से अभी तक गांव खाली करने का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन लोगों ने खुद ही एहतियातन यह कदम उठाना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमा पार से लगातार गतिविधियों में तेजी आई है, जिससे भय का माहौल बना हुआ है।

Operation Sindoor : आज 11 बजे सर्वदलीय बैठक,जवाबी कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments