Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडChardham 2025 : पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब चारधाम यात्रा नहीं...

Chardham 2025 : पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब चारधाम यात्रा नहीं कर सकेंगे पाकिस्तानी

 dipr

Chardham 2025 :  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी हिंदुओं का चारधाम यात्रा में आने का रास्ता बंद हो गया है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए पाकिस्तान से 77 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इस बार चारधाम यात्रा के लिए यूनाइटेड स्टेट, नेपाल व मलेशिया से सबसे अधिक पंजीकरण किए।

Bulldozer Action : बुलडोजर से ध्वस्त हुई दून अस्पताल की अवैध मजार, सीएम पोर्टल पर आई शिकायत के बाद कार्रवाई

30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 21 लाख पार हो चुका है। इसमें विदेशों से 24729 यात्रियों ने यात्रा पर आने के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें पाकिस्तान से पंजीकरण करने वालों की संख्या 77 है।

पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले लोगों को वीजा न देने के साथ भारत में रह रहे पाकिस्तानी लोगों को 48 घंटे के भीतर वापस लौटने का सख्त निर्णय लिया है।

पहलगाम आतंकी घटना ने चारधाम यात्रा पर आने के लिए पाकिस्तानी हिंदुओं के अरमानों पर पानी फेर दिया। पंजीकरण करने वाले पाकिस्तानी अब चारधाम यात्रा नहीं कर सकेंगे। जबकि अन्य देशों के यात्री अपने यात्रा प्लान के अनुसार चारधामों के दर्शन कर सकते हैं।

पर्यटन विभाग के पंजीकरण आंकड़ों के अनुसार यूएस, नेपाल, मलेशिया से पंजीकरण करने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक है। अब तक लगभग 100 से अधिक देशों के लोगों ने चारधाम यात्रा पर आने के लिए पंजीकरण कराया है।
चारधाम यात्रा के लिए विदेशी यात्रियों के पंजीकरण का ब्योरा

धाम विदेशी यात्री के पंजीकरण की संख्या (Chardham 2025)

यमुनोत्री 3845
गंगोत्री 4233
केदारनाथ 9409
बदरीनाथ 7044
हेमकुंड साहिब 198

Pahalgam Attack News : आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान,शोपियां और कुलगाम में आतंकियों के घर आईईडी से ध्वस्त

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments