Thursday, October 22, 2026
HomeमनोरंजनKesari 2 : केसरी 2' के लेखक पर चोरी का आरोप,यूट्यूबर ने...

Kesari 2 : केसरी 2′ के लेखक पर चोरी का आरोप,यूट्यूबर ने दिखाए सबूत

 dipr

Kesari 2 : अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2′( Kesari 2) रिलीज के बाद से ही चर्चा में है, लेकिन अब यह फिल्म एक विवाद के कारण सुर्खियों में आ गई है। मशहूर यूट्यूबर और कवि याह्या बूटवाला ने फिल्म के मेकर्स पर उनकी जालियांवाला बाग पर लिखी कविता की पंक्तियों को बिना अनुमति कॉपी करने का गंभीर आरोप लगाया है।

Chardham 2025 : चारधाम यात्रा नहीं कर सकेंगे पाकिस्तानी, 77 लोगों ने कराया है पंजीकरण

लगाए गंभीर आरोप

याह्या ने सबूत के तौर पर अपनी कविता और फिल्म में अनन्या पांडे के बोले गए डायलॉग का वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद यह मामला और गर्मा गया है। याह्या बूटवाला ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि चार दिन पहले उनके एक फैन ने उन्हें फिल्म का एक क्लिप भेजा, जिसमें डायलॉग उनकी कविता ‘जालियांवाला बाग’ से हूबहू मिलते थे। यह कविता याह्या ने पांच साल पहले अपने यूट्यूब चैनल ‘अनइरेज पोएट्री’ पर प्रकाशित की थी। उन्होंने लिखा, “यह साफ-साफ कॉपी-पेस्ट है। मेकर्स ने इसे छिपाने की कोशिश भी नहीं की। यहाँ तक कि ‘फुसफुसाना’ जैसे शब्द भी वैसे ही उठाए गए हैं।”

फिल्म के संवाद लेखक पर साधा निशाना

याह्या ने फिल्म के डायलॉग राइटर सुमित सक्सेना पर निशाना साधते हुए कहा, “एक लेखक के लिए सबसे गलत काम है किसी दूसरे लेखक की रचना को बिना क्रेडिट दिए चुराना। सुमित सक्सेना ने यही किया है।” उन्होंने अपने फैंस से अपील की कि वे इस मुद्दे को फिल्म के निर्माता करण जौहर, डायरेक्टर करण सिंह त्यागी, धर्मा प्रोडक्शंस, अक्षय कुमार और अनन्या पांडे तक पहुंचाएं। याह्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी वीडियो शेयर किया, जिसमें अनन्या के डायलॉग और उनकी कविता की समानता साफ दिख रही है।

निर्माताओं की तरफ से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया

उन्होंने सुमित सक्सेना को टैग करते हुए लिखा, “आपको यह बात पता होगी कि किसी लेखक का काम बिना क्रेडिट चुराना सबसे गलत है।” याह्या ने इस मामले को और गंभीरता से उठाने की बात कही है। हालांकि, धर्मा प्रोडक्शंस या फिल्म से जुड़े किसी भी व्यक्ति की ओर से अभी तक इस आरोप पर कोई जवाब नहीं आया है।

Bulldozer Action : बुलडोजर से ध्वस्त हुई दून अस्पताल की अवैध मजार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments