Wednesday, November 25, 2026
Homeउत्तराखंडकार्तिक पूर्णिमाः हरकी पैड़ी समेत घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा में...

कार्तिक पूर्णिमाः हरकी पैड़ी समेत घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

 dipr

हमारे संवाददाता
हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा का पर्व हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि पर देशभर में श्रद्धालु पूजा—पाठ, दीपदान और दान—पुण्य करते हैं। इस दिन पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान की भी विशेष मान्यता है। इसी परंपरा के तहत धर्मनगरी हरिद्वार में भी कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए श्रद्धालु हरकी पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर पहुंचे।
गंगा में डुबकी लगाकर लोगों ने पूजा—अर्चना की और दीपदान किया। स्नान पर्व को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं। सोमवार रात 12 बजे से स्नान पर्व समाप्त होने तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। यातायात का दबाव बढ़ने पर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।
दिल्ली—मेरठ से आने वाले वाहन नारसन, मंगलौर, कोर कॉलेज, ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी और शंकराचार्य चौक होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। बैरागी कैंप, बीएचईएल और ऋषिकुल मैदान में पार्किंग रहेगी। यातायात का दबाव बढ़ने पर वैकल्पिक मार्ग में दिल्ली—मेरठ से आने वाले वाहनों को नगलाइमरती से लक्सर, फेरुपुर, जगजीतपुर, एसएम तिराहा, शनि चौक और श्रीयंत्र पुलिया होते हुए बैरागी कैंप पार्किंग भेजा जाएगा। दिल्ली—पंजाब—हरियाणा से देहरादून जाने वाले वाहनों को यातायात का दबाव बढ़ने पर सहारनपुर, मंडावर, भगवानपुर, सालियर, बिहारीगढ़ और मोहंड होते हुए देहरादून—ऋषिकेश भेजे जाएंगे। दिल्ली—मेरठ से देहरादून जाने वाली बसें रामपुर तिराहा, देवबंद, कोलकी टोल टैक्स, बिहारीगढ़ और मोहंड के रास्ते भेजी जाएंगी। मुरादाबाद—नजीबाबाद से आने वाले छोटे वाहन चिड़ियापुर, श्यामपुर और चंडी चौकी होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। नीलधारा और गौरीशंकर पार्किंग में वाहन खड़े होंगे। मुरादाबाद—नजीबाबाद से आने वाले बड़े वाहन डायवर्ट कर गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग में भेजे जाएंगे।
देहरादून—ऋषिकेश से आने वाले वाहन नेपाली फार्म, रायवाला होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। लालजीवाला पार्किंग में वाहन खड़े होंगे। देहरादून—ऋषिकेश से दिल्ली—मेरठ जाने वाले वाहन रायवाला, चंडी चौक और एनएच—344 होते हुए दिल्ली—मेरठ जाएंगे। देहरादून—ऋषिकेश से नजीबाबाद जाने वाले वाहन रायवाला, चंडी चौक और श्यामपुर होते हुए नजीबाबाद जाएंगे। देहरादून, ऋषिकेश और रायवाला की ओर से आने वाले ऑटो—विक्रम को यातायात का दबाव बढ़ने पर जयराम मोड़ तक ही आने दिया जाएगा। इसके आगे प्रवेश नहीं मिलेगा। ज्वालापुर और जटवाड़ा पुल की ओर से आने वाले ऑटो—विक्रम रानीपुर मोड़, देवपुरा होते हुए बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन की ओर जा सकेंगे। कनखल की ओर जाने वाले वाहनों को तुलसी चौक से यू—टर्न लेकर जाना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments