Saturday, November 14, 2026
Homeउत्तराखंडअंकिता भंडारी प्रकरण— बयान दर्ज कराने सीबीआई कोर्ट पहुंची उर्मिला सनावर बोलीं...

अंकिता भंडारी प्रकरण— बयान दर्ज कराने सीबीआई कोर्ट पहुंची उर्मिला सनावर बोलीं मुझे 25 लाख और स्कॉर्पियो का लालच दिया

 dipr

देहरादून। अंकिता भंडारी मामले से चर्चा में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर एक बार फिर से अपने बयान दर्ज कराने देहरादून की सीबीआई कोर्ट पहुंची हैं। उर्मिला 23 अक्टूबर को कोर्ट में पेश हुई थीं। 26 अक्टूबर को सुनवाई होनी थी लेकिन इससे पहले ही हरिद्वार पुलिस ने दीपिका राठौर की शिकायत पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
जिसके बाद जमानत पर बाहर आई उर्मिला सनावर एक बार फिर से सीबीआई कोर्ट देहरादून पहुंची हैं। जहाँ उनके साथ यूकेडी देहरादून के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष नेगी और संतोष भंडारी भी मौजूद रही। पेशी पर जाने के दौरान उर्मिला सनावर ने बीजेपी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कई आरोप लगाए। उर्मिला ने कहा कि जब वह जेल में थी तो उन्हें डीएस रावत की तरफ से 25 लाख रुपए और स्कॉर्पियो कार का ऑफर दिया था। उर्मिला ने ये भी कहा कि सुरेश राठौड़ ने जेल में ही करवाचौथ का सामान भिजवाया था। उर्मिला भाजपा के झंडा लगे वाहन से कोर्ट पहुंचीं। कहा कि वह भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं। उर्मिला सनावर ने आरोप लगाया कि जेल में उन्हें खाने—पीने की चीजों में कुछ दिया गया जिससे उन्हें चलने—फिरने में भी दिक्कत हो रही है।
विदित हो कि उत्तराखण्ड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीन लोगों की गिरफ्तारी के दौरान इस मामले में शामिल एक वीवीआईपी का नाम भी चर्चाओं में रहा था। हालांकि इस मामले में उक्त वीवीआईपी तक पुलिस कभी पहुंच नहीं पायी। न ही इस मामले में हत्याकांड से सम्बन्धि पुलकित आर्य का फोन बरामद कर सकी। जिससे शायद कुछ खुलासा हो सकता था। लेकिन बीते कुछ समय पूर्व एक बार फिर यह हत्याकंाड चर्चाओं में आ चुका है। इस मामले में अभिनेत्री व भाजपा नेता सुरेश राठौर की पत्नी उर्मिला सनावर का जो बयान कथित वीवीआईपी को लेकर सामने आया उसने उत्तराखण्ड की राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर भूचंाल लाकर खड़ा कर दिया। हालांकि इस मामले में बीते दिनो उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसे आज न्यायालय में पेश होना था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments