Sunday, November 8, 2026
Homeउत्तराखंडप्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की तैयारियों की सीएम धामी ने की समीक्षा, निवेश...

प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की तैयारियों की सीएम धामी ने की समीक्षा, निवेश और विकास में प्रवासियों की भागीदारी पर दिया जोर

 dipr

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आगामी 13 नवंबर को दून विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्मेलन का आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के प्रवासी नागरिक देश-विदेश में अपनी प्रतिभा, मेहनत और कार्यक्षमता के माध्यम से प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। राज्य के समग्र विकास को गति देने के लिए उनके अनुभव, विशेषज्ञता और सुझावों का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन प्रवासी उत्तराखंडियों को अपनी मातृभूमि और जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ प्रदेश के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सम्मेलन के दौरान सार्थक संवाद और विचार-विमर्श की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रवासियों द्वारा दिए जाने वाले सुझावों को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडियों को राज्य में निवेश, स्वरोजगार, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रवासी उत्तराखंडियों के ज्ञान, अनुभव और संसाधनों को राज्य की विकास यात्रा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि उनके सहयोग से उत्तराखंड को विकास के नए अवसरों से जोड़ा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments