Sunday, October 18, 2026
Homeउत्तराखंडराज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य और यादगार कार्यक्रम

राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य और यादगार कार्यक्रम

 dipr
उत्तराखंड: 18 Oct. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस को भव्य, आकर्षक और यादगार बनाने के लिए जनपदभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विरासत, शहीदों के बलिदान और युवाओं की भागीदारी को केंद्र में रखते हुए विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित बैठक में कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 06 नवंबर को पुलिस लाइन, रेसकोर्स में रैतिक पुलिस परेड एवं सम्मान वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जबकि 09 नवंबर को शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
विकास के 25 वर्षों पर बनेगी लघु फिल्म, युवाओं को मिलेगा मंच
जिलाधिकारी ने राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के माध्यम से लघु फिल्म प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए यूथ संवाद, राज्य आंदोलनकारियों के साथ संवाद, यूथ स्पोर्ट्स गतिविधियां, एडवेंचर स्पोर्ट्स, एस्ट्रो शो, ड्रोन शो तथा फिल्म एवं फूड फेस्टिवल जैसे आकर्षक आयोजन किए जाएं।
उन्होंने निर्देश दिए कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रमों की प्रभावी रूपरेखा तैयार कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। यूथ दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ सहित विभिन्न साहसिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाए, ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके।
नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर चलेंगे जागरूकता अभियान
जिलाधिकारी ने नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को केंद्र में रखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही, अमर शहीदों के बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण किया जाए।
उन्होंने शिक्षण संस्थानों में गोष्ठियों के साथ निबंध लेखन, चित्रकला एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर भी जोर दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रमों की गुणवत्ता, जनभागीदारी और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देते हुए सभी दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, सभी उपजिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments