Thursday, October 22, 2026
Homeदेहरादूनपति ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या, गिरफ्तार

पति ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या, गिरफ्तार

 dipr

देहरादून। मामूली विवाद में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। महिला की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। समाचार लिखे जाने तक हत्या के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम से डालनवाला कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मोहिनी रोड में किसी महिला की हत्या कर दी गयी है। हत्या की सूचना पर पुलिस विभाग में हडकम्प मच गया। सूचना मिलते एसपी सिटी प्रमोद कुमार, डालनवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मोहिनी रोड निवासी रामजी लाल व उसकी पत्नी सोनू पाल यहां पर रहते हैं। सोनू लोगों के घरों झाडू पोंछा लगाने का काम करती थी तथा रामजी लाल राजमिस्त्री का काम करता है। पुलिस के अनुसार सोनू व रामजी लाल में किसी बात को लेकर रोज विवाद रहता था। आज प्रातः ग्यारह बजे के आसपास रामजी लाल घर पर ही था तथा उसकी पत्नी लोगों के यहां काम करने के लिए चली गयी। लगभग ग्यारह बजे के बाद सोनू घर आयी तो किसी बात को लेकर पति पत्नी में फिर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढता देख रामजी लाल अपना आपा खो बैठा और उसने पाठल से पत्नी सोनू का गला रेत दिया। जिससे वह वहीं तडफने लगी। आसपास के लोग उसकी चीख पुकार सुनकर वहां आये और उसको उठाकर अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी। जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच रामजी लाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच साक्ष्य एकत्रित करने लगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments