Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडरक्तदान महादान: देहरादून में आयोजित शिविर में 140 लोगों ने किया रक्तदान

रक्तदान महादान: देहरादून में आयोजित शिविर में 140 लोगों ने किया रक्तदान

 dipr

 

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून श्री हरीश कुमार गोयल जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 23 अगस्त 2026 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून श्रीमती सीमा डुँगराकोटी की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून, समाजसेवा प्रभाग एवं ब्रह्म कुमारीज़ तथा आईoएमoएo ब्लड बैंक ऑफ उत्तराखंड के संयुक्त सहयोग से आयोजित एक विशाल रक्त दान अभियान कराया गया, जिसमें स्थानीय जनता, एनoसीoसीo के छात्र छात्राओं व आर्मी के मद्रास इंजीनियर यूनिट के 70 जवानों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्राविधिक कार्यकर्ताओं ने 20 लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर उन्हें रक्तदान शिवार कैंप में लाया गया एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यक्तियों द्वारा “रक्त दान महा दान” किया गया। इस अवसर पर रक्तदाताओं से सचिव महोदया द्वारा व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की गई तथा उन्हें इसी तरह से भविष्य में रक्त दान के लिए प्रेरित किया गया तथा रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
सचिव महोदया द्वारा कहा गया कि रक्त दान एक ऐसा पुण्य कार्य है, जो न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाता है, बल्कि रक्तदाता को भी आत्मिक संतुष्टि और गर्व का अनुभव कराता है। रक्त दान सबसे बड़ा दान है क्योंकि यह जीवन दान है। इस प्रकार के अभियान समय समय पर चलाकर उपलब्ध रक्त से अनगिनत जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। साथ ही सचिव महोदया द्वारा सभी लोगों से अनुरोध किया गया कि वे संकल्प ले की जब भी उन्हें मौका मिले, वे रक्त दान अवश्य करेंगे और दूसरों को भी इस कार्य के लिए प्रेरित करेंगे।
सचिव महोदया द्वारा भविष्य में भी समाजसेवा प्रतिभाग ,ब्रह्म कुमारी व आईoएमoएo को समय समय पर इसी प्रकार विशाल रक्त दान अभियान चलाए जाने हेतु सहयोग करने के लिए प्रेरित किया, जिसपर उनके द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया दी गई तथा यह भी बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा पूर्व में भी आई एम ए ब्लड बैंक ऑफ उत्तराखंड के साथ मिलकर रक्तदान अभियान किए गए हैं ।
सचिव महोदया व पराविधिक कार्यकर्ता श्री हरीश रांसवाल द्वारा वहां आए व्यक्तियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 12 सितंबर 2026 के बारे में विस्तृत जानकारी दी व पैम्प्लेट बांटे गए तथा उपस्थित व्यक्तियों के साथ नशे के दुष्प्रभाव के बारे में भी चर्चा की गई।
रक्तदान शिविर की मुख्य संयोजक बीoकेo सुशील भाई और इंचार्ज मंजू दीदी ने बताया कि नारी शक्ति की प्रेरक ब्रह्माकुमारीज का यह प्रयास राजयोगिनी बीके दादी प्रकाशमणि के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित करने का एक प्रयास है।
उक्त विशाल रक्तदान शिविर में लगभग 140 रक्तदाताओं द्वारा रक्त दान किया गया । जिसमें 140 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ ।इस रक्तदान शिविर में प्राविधिक कार्यकर्ता अंजना रंसवाल,मंजू रावत जी ने भी अपना विशेष योगदान दिया। ब्रह्माकुमारी संस्थान ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महोदय का धन्यवाद किया कि वह हमेशा इस तरह के रक्तदान शिविर में अपना विशेष योगदान देती रहे तथा हमें आगे भी इसी तरह का सहयोग देते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments