देहरादून। पोक्सो एक्ट में 6 माह से फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार दून पुलिस ने इन दिनो फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ उनकी गिरफ्तारी हेतू अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पर गंभीर धाराओं में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0— 326/2025, धारा 137(2), 65(1) बीएनएस और धारा 5 पोक्सो एक्ट (बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम), जिसमें डोईवाला निवासी एक व्यक्ति द्वारा दिनांक 15—12—2026 को कोतवाली डोईवाला पर तहरीर दी गई थी कि उनके पडोस में किराये पर रहने वाले कैलाश नाम के व्यक्ति द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नही है, को बहला—फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अलग—अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा आरोपी के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए आरोपी के संभावित ठिकानो पर लगातार दबिशें दी गई, परन्तु आरोपी पुलिस से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। आरोपी के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी/पतारसी तथा तकनीकी विशलेषण की सहायता से आरोपी के अलीपुर इब्राहिमपुर हरिद्वार में होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर कोतवाली डोईवाला व एसओजी देहात की संयुक्त टीम द्वारा आज सुबह फरार चल रहे आरोपी को ओम पैकिजिंग फैक्ट्री के पास, अलीपुर हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पोक्सो एक्ट में 6 माह से फरार चल रहा 25 हजार का ईनामी गिरफ्तार
