Thursday, October 22, 2026
Homeदेहरादूनचिन्यालीसौड़ मे खुलेगा सेंट्रल स्कूल,सीएम ने दिया आश्वासनः चौहान ओबीसी समुदाय के...

चिन्यालीसौड़ मे खुलेगा सेंट्रल स्कूल,सीएम ने दिया आश्वासनः चौहान ओबीसी समुदाय के छात्रों के लिए देहरादून में छात्रावास पर भी सीएम के निर्देश पर चल रही कार्यवाही

 dipr

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि उत्तरकाशी जनपद के विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ मे केंद्रीय विघालय की स्थापना और देहरादून मे रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ओबीसी छात्रावास बनाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हे आश्वस्त किया है। सीएम से भेंट कर दिये ज्ञापन मे सीएम ने सचिव विधालयी शिक्षा और सचिव समाज कल्याण को कार्यवाही के लिए निर्देश दिये हैं।
सीएम पुष्कर धामी को दिये पत्र मे चौहान ने कहा कि क्षेत्रीय मांग के अनुरूप केन्द्रीय विघालय की स्थापना की जानी जरूरी है। विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी व टिहरी का एक केन्द्र बिन्दु है, जहाँ से दोनो जनपदो के निवासियों की अवाजाही निरन्तर बनी रहती है। विकासखण्ड चिन्यालीसौड में कंन्द्रीय विघालय की क्षेत्र की जनता की बहुत पुरानी मांग है। इस स्थान पर केंद्रीय विघालय खुलने से उत्तरकाशी व टिहरी के गरीब छात्रो को सस्ती व गुणवत्तापरक शिक्षा प्राप्त होगी। साथ ही इस सीमान्त क्षेत्र में शिक्षा का स्तर उंचा होगा। उन्होंने कहा कि उक्त क्षेत्र से जुड़े समस्त जनप्रतिनिधियों व स्थानीय जनता द्वारा कई वर्षों पूर्व से केन्द्रीय विघालय की मांग की जा रही है, सीमान्त व पहाडी क्षेत्र होने के कारण यहां पर केन्द्रीय विघालय की स्थापना की जाती है तो यह जनभावनाओं का सम्मान होगा। सीएम ने इसके लिए सचिव विधालयी शिक्षा को निर्देश दिये हैं।
जनजाति छात्रावास की तर्ज पर ओबीसी समुदाय के छात्रों के लिए देहरादून में छात्रावास का निर्माण के सम्बन्ध में दिये पत्र मे चौहान ने कहा कि देहरादून में ओबीसी समाज के बहुत से विघार्थी अध्ययन के लिए आते हैं जिसमें से कई छात्र— छात्राओं की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण पठन—पाठन में बहुत सी कठिनाइघ्यों का सामना करना पड़ता है। इसके लिये देहरादून में ओबीसी छात्रावास बनाया जाय जिराका लाभ गरीब परिवार के विघार्थियों को मिल सकेगा। सीएम ने प्रमुख सचिव समाज कल्याण को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये है। चौहान ने कहा कि केंद्रीय विघालय और ओबीसी छात्रावास निश्चित तौर पर धरातल पर उतरेगी और शासन स्तर पर इसमें कार्यवाही शुरू हो गयी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments