Thursday, October 22, 2026
Homeदेहरादूनफर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट पर फिर बड़ा प्रहार, 13 वीं गिरफ्तारी एक...

फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट पर फिर बड़ा प्रहार, 13 वीं गिरफ्तारी एक ही फर्जी लाइसेंस नम्बर पर बने दो कूटरचित लाइसेंस दो हथियार खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार

 dipr

देहरादून। फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिडिकेंट पर बड़ा प्रहार करते हुए एसटीएफ ने इस बार 13वीं गिरफ्तारी की है। जिसके कब्जे से एक पिस्टल, चार कारतूस, एक रायफल व चार कारतूस बरामद किये गये है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि काशीपुर में एसटीएफ की सटीक एवं प्रभावी दबिश से फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में एक और आरोपी को अवैध हथियार, कारतूस व फर्जी लाइसेंस सहित गिरफ्तार किया गया है। बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अब तक इस प्रकरण में 13 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है और 19 अवैध शस्त्र, 358 कारतूस एवं बड़ी संख्या में फर्जी एवं संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस बरामद हुए है। बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम पलविन्दर सिंह पुत्र स्व. धर्मसिंह निवासी ग्राम कचनालगाजी, थाना काशीपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर है। जिसे न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 1सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल (.30 बोर), 4 जिंदा कारतूस (.30 बोर), 1 राइफल (.315 बोर) व 4 जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किये गये है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments