अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गूंजा योग का संदेश सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

हमारे संवाददाता
देहरादून। अतंराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज हनुमंत शाखा हनुमंतपुरम, गंगा नगर ऋषिकेश ने योग शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 6 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।योग शिविर का संचालन प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक अर्चना खंडेलवाल के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्षद संध्या गोयल बिष्ट ने योग को भारत की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। शिविर में समाजसेवी एकांत गोयल, प्रदीप बक्शी, आरडी गोनियाल, रमेश अरोड़ा, गुलशन अरोड़ा, जगमोहन सिंघल, अनिल शुक्ला, रवींद्र गर्ग, टेक सिंह रावत, राजेंद्र त्यागी, राजाराम गर्ग, सुभाष गोयल एवं एमपी सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनश्ौली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को अल्पाहार वितरित किया गया। आयोजन की सफलता में हनुमंत शाखा हनुमंतपुरम के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। योग शिविर ने क्षेत्र में स्वास्थ्य, जागरूकता और सामूहिक सहभागिता का सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *