पूर्व भाजपा विधायक गिरफ्तार मामला अंकिता भण्डारी हत्याकांड से है सम्बन्धित

देहरादून। पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला बहुचर्चित अंकिता भण्डारी हत्याकंाड से जुड़ा हुआ है।
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि बीती 5 जनवरी को कोतवाली डालनवाला मेेंं दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी भाजपा द्वारा तहरीर देकर बताया गया कि सुरेश राठौर, पूर्व विधायक ज्वालापुर विधानसभा हरिद्वार व एक्ट्रेस उर्मिला सनावर के द्वारा कुछ राजनैतिक पार्टियों से मिलीभगत कर सुनियोजित रुप से आपराधिक षडयंत्र रचते हुए झूठी व मनगढंत ऑडियो व वीडियो बनाकर उनकी पार्टी एंव अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की छवि खराब करने, झूठी ऑडियो व वीडियो का आपसी वार्तालाप करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शान्ति व्यवस्था भंग करने, उपद्रव व दंगे फैलाने का प्रयास किया गया है। मामले मेे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान साक्ष्य व तथ्यों के आधार पर आरोपी सुरेश राठौर के खिलाफ 308(6) बीएनएस की वृद्धि की गयी व पुलिस टीम द्वारा आरोपी सुरेश राठौर को बीती रात एक सूचना के आधार पर बहारीगढ़ फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसे आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *