Headlines

ऋषिकेश गोलीकांडः फरार चल रहे दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल दो तमंचे, कारतूस व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

हमारे संवाददाता
देहरादून। शराब पीने से मना करने पर गोली चलाकर दो लोगों को घायल कर फरार होने वाले दोनो बदमाशों को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है जिनका उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी बदमाशों के पास से दो तमंचे, कारतूस व वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। इस गोलीकांड में एक अन्य आरोपी को पुलिस पूर्व समय मेें ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विदित हो कि बीती 4 जून की रात कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रांर्तगत अखिलेश्वर कालोनी भट्टोवाला (श्यामपुर) मे शराब पीने व अभ्रदता करने से रोकने को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार तीन युवको ने दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया था। जिनका ऋषिकेश एम्स में उपचार हेतू भेजा गया। गोलीबारी की इस घटना में जहंा दो बदमाश आमिर व अनवर निवासी इस्लामपुर बिहार फरार होने में सफल रहे वहीं एक बदमाश वसीम अख्तर पुत्र महफूज आलम निवासी सीतामढ़ी बिहार को स्थानीय लोगों व पुलिस द्वारा मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
पुलिस द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुए फरार चल रहे दोनो बदमाशों की तलाश तेज कर दी गयी। जिन्हे कड़ी मशक्कत के बाद देर रात एक सूचना के बाद ऋषिकेश क्षेत्र में बैरियर लगाकर घेरने का प्रयास शुरू किया गया। इस दौरान बाइक सवार दोनो बदमाश पुलिस बैरियर तोड़कर श्यामपुर की ओर फरार हो गये। जिस पर पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो उन्होने पुलिस टीम पर ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गयी फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशो के पैर पर गोली लग गयी और वह घायल हो गये। पुलिस द्वारा बदमाशों के पास से दो तमंचे, कारतूस व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी है। पुलिस घायल बदमाशो को उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहंा उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं मौके पर उच्च अधिकारियों द्वारा घटनास्थल व चिकित्सालय में पहुंच कर घटना की जानकारी ली गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *